Connect with us

ख़बर रायपुर

एक लाख 41 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन ..

Published

on

खाद्य विभाग ने ऑनलाईन की सुविधा देकर नवीनीकरण की प्रक्रिया को बनाया आसान ..

.
रायपुर, छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य आज से शुरू हो गया है। खाद्य विभाग ने राशन कार्डों के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा देकर इसे काफी आसान बना दिया है। पहले दिन आज एक लाख 41 हजार 547 राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्र्रस्तुत किया, इनमें से एक लाख 33 हजार 640 लोगों ने स्वयं मोबाइल एप्प के माध्यम से तथा 7 हजार 907 हितग्राहियों ने उचित मूल्य दुकान संचालक के माध्यम से नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप्प के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया के राशनकार्डधारी हितग्राही भी उत्साह के साथ अपना कार्ड का नवीनीकरण करवा रहे हैं। बगिया निवासी श्रीमती सरस्वती बाई ने प्राथमिकता श्रेणी के राशन कार्ड का नवीनीकरण के लिए आवेदन किया। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। हितग्राही राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए अपने मोबाइल एप्प के माध्यम से या उचित मूल्य दुकान संचालक के माध्यम से नवीनीकरण के लिए आवेदन भी कर सकते है।

बालोद जिले के ग्राम हीरापुर के राशनकार्डधारी त्रिवेणी साहू ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन करना बहुत ही आसान है। राशनकार्ड नवीनीकरण करने का कार्य अपने हाथ में है, घर बैठे मोबाइल एप्प में आसानी से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्ड के लिए उन्होंने ऑनलाइन नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है, उनका राशनकार्ड क्रमांक 226465366111 है। इसी प्रकार ग्राम झलमला के राशनकार्डधारी सुरूचि के पुत्र टीकेश्वर ने बताया कि उनका सामान्य राशनकार्ड क्रमांक 226465806718 का मोबाइल एप्प से आवेदन किया गया है और बहुत ही कम समय में नवीनीकरण का कार्य पूरा हो गया। छत्तीसगढ़ शासन ने ऑनलाईन की सुविधा देकर प्रक्रिया को बहुत ही सरल बना दिया है। जगदलपुर जिले के ग्राम तेलीसेमरा निवासी सुजाता राव ने भी राशन कार्ड का नवीनीकरण कराया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending