Connect with us

खबर सक्ती ...

शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना कर फरार आरोपी कुंज बिहारी बेसवाड़े को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार ..

Published

on

इसी प्रकार के एक मामले में माननीय न्यायालय के द्वारा कुंजबिहारी बैसवाड़े को पूर्व में भी सजा दी जा चुकी है ..

.

सक्ती, घटना का विवरण इस प्रकार है कि शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना कर फरार आरोपी कुंज बिहारी बेसवाड़े को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,सक्ती जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे के द्वारा लंबे समय से फरार आरोपी तत्कालीन पटवारी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। जिसका पर्यवेक्षण एएसपी श्रीमती गायत्री सिंह के द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 26 जनवरी 2024 को सक्ती पुलिस को सूचना मिली की फरार पटवारी कुंज बिहारी बेसवाडे बिलासपुर में मौजूद है जिसपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल विशेष टीम बनाकर बिलासपुर के लिए रवाना किया जहां से पटवारी कुंज बिहारी बेसवाड़े को गिरफ्तार कर सक्ती लाया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सक्ती के तत्कालीन पटवारी कुंज बिहारी बेसवाड़े पर शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना करने पर तत्कालीन नायब तहसीलदार शिव कुमार डंसेना ने शिकायत पर जांच कार्यवाही के बाद सक्ती थाने में हेमलता बंसल/पति जगदीश बंसल और पटवारी कुंज बिहारी बेसवाड़े के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसपर सक्ती थाने में दोनो के हेमलता बंसल/पति जगदीश बंसल और पटवारी कुंज बिहारी बेसवाड़े के खिलाफ विगत 4 सितंबर 2021 को धारा 420, 467, 468, 471, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पटवारी कुंज बिहारी बेसवाड़े फरार चल रहा था वही हेमलता बंसल पति जगदीश बंसल की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। फरार पटवारी कुंज बिहारी बेसवाड़े को आज 26 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय में पेश किया गया है। उल्लेखनीय है कि कुंजबिहारी बैसवाड़े को वर्ष 2011 के इसी प्रकार के एक मामले में माननीय न्यायालय के द्वारा सजा भी दी जा चुकी है।

संपूर्ण कार्यवाही में सक्ती नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में एएसआई शंकर साहू, आरक्षक श्याम गबेल, महासिंह सिदार रघुराज एवं निरीक्षक अमित सिंह के विशेष दस्ते ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending