Connect with us

ख़बर रायपुर

विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया ,

.

उसलापुर-बिलासपुर के बीच रेल फ्लाईओवर का काम पूरा ..

.

रायपुर, बिलासपुर रेलवे फ्लाईओवर के प्रारम्भ होने से कटनी की दिशा में चलने वाली गाड़ियां मुंबई-हावड़ा मार्ग पर निर्बाध दौड़ सकेंगी। इस फ्लाईओवर के पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

उसलापुर-बिलासपुर के बीच रेल फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया है और इसे शुरू कर दिया गया है। इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क में यह महत्वपूर्ण क्षमता जोड़ेगा। वहीं इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेलमंत्री का आभार जताया है।

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की बड़ी परेशानी भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। सबसे बड़ी उपलब्धि ट्रेनों के परिचालन की स्थिति रहेगी, जिसमें सुधार होगा। वर्तमान में ट्रेनों को कटनी दिशा की ओर जाने में बिलासपुर यार्ड को क्रॉस करना पड़ता है। इसमें काफी समय लगता है। इसके साथ ही इस समय तक रायपुर से बिलासपुर और बिलासपुर से रायपुर दिशा की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों को नियंत्रित भी करना पड़ता है। इसके चलते ट्रेनें लेट होती रही हैं।

इस फ्लाईओवर से ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने के बाद बिलासपुर से कटनी की दिशा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें इस मार्ग से अविलंब उसलापुर होते हुए कटनी दिशा की ओर जाने लगेंगी। साथ ही बिलासपुर-रायपुर दिशा की ट्रेनों को नियंत्रित नहीं करना पड़ेगा, साथ ही उसलापुर स्टेशन पर यात्री सुविधा विकास के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों का बेहतर संचालन करने में मदद मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा14 घंटे ago

मजबूत लोकतंत्र की नींव मजबूत मतदाता सूची और जागरूक मतदान से होगी तैयार, ELC के जरिए विद्यार्थियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ..

कोरबा जिले में 20 नवंबर तक तीन चरणों में होंगी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं, जिला स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना, राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला दूसरा स्थान ..

‘छत्तीसकला’ से चमका बिहान की दीदियों का हुनर, पीएम जनमन आवास मॉडल और प्लास्टिक से सड़क निर्माण बना आकर्षण; जल...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 51 पदकों से मेधावी सम्मानित ..

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बोले- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, संस्थान में सात सेंटर ऑफ...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण ..

निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश .. रायपुर, लोक निर्माण विभाग के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित , उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..2 दिन ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending