Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल लोक-कलाकारों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात ..

Published

on

बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार पर आधारित थी छत्तीसगढ़ की झांकी ,

.
देशभर के झांकी और लोक-कलाकारों के प्रदर्शन की हुई सराहना ..

.
रायपुर, राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर के आदिम जनसंसद मुरिया दरबार में शामिल लोक कलाकारों ने मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रदेश की झांकी और सभी कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की। राष्ट्रपति से मुलाकात करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे कलाकारों ने भी इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाओं के साथ झांकी में शामिल कलाकारों को छत्तीसगढ़ से नई दिल्ली रवाना किया था।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी राज्यों से आए कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारी शक्ति को समर्पित है। देश के विभिन्न राज्यों की झांकियों में विकसित और सशक्त भारत की झलक दिखी। छत्तीसगढ़ की झांकी में लोकतंत्र की जननी विषय पर जनजातियों की आदिम संसद का प्रदर्शन किया गया था। इससे देश के अन्य राज्यों को भी जनजाति समाज की परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी मिली होगी। लोकतंत्र की आदिम व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को भी इस झांकी में प्रमुखता से दिखाया गया था।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में भारत की अनेकता में एकता का दर्शन देश-दुनिया ने किया है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार एक-दूसरे राज्यों के रीति-रिवाज और वहां के सांस्कृतिक वैभव से परिचित हुए होंगे। छत्तीसगढ़ की अपनी अलग पहचान और विशिष्ट परंपराएं हैं जिसके बारे में देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोगों को भी जानकारियां मिली होंगी। आप सब कलाकारों ने अन्य राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों से बहुत कुछ सीखा होगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कलाकारों से कहा कि भारत की संस्कृति दुनिया के लिए एक मिसाल बने इसके लिए हमें सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी को सौंपना होगा, यह दायित्व आप सब पर है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 मिनट ago

तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान ..

जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल , स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कर रही अन्य लोगों के...

खबर सक्ती ...13 मिनट ago

हत्या के प्रयास मामले में बड़ी सफलता: 3000 का इनामी फरार आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील ..

सक्ती पुलिस का ऑपरेशन सफल: गंभीर अपराध का फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, न्यायालय ने भेजा जेल .. सक्ती, हत्या के...

ख़बर रायपुर40 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न , बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर और नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

निर्वाचन अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग हेतु दिशा निर्देश जारी ..

रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम रायपुरा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन ..

19 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 348 में से 202 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , स्वास्थ्य जांच,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के ग्राम टेमर में योग और यज्ञ से संस्कारवान शिक्षा का संदेश, 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का 20वां दिवस सम्पन्न ..

पतंजलि योगपीठ के शिविर में सहयोग शिक्षकों को मिला योग, यज्ञ और भारतीय संस्कृति का प्रशिक्षण .. सक्ती, पतंजलि योगपीठ...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का बड़ा एक्शन: रायपुरा-हरदी में 75 लीटर महुआ शराब और 700 किलो लाहन जब्त ..

जनसमस्या शिविर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सकरेली (बा) में शराब बेचते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सूरजपुर को मिली नई प्रशासनिक कमान, रेना जमील आईएएस बनीं जिले की 11वीं कलेक्टर ..

जनहित और सुशासन को प्राथमिकता: कलेक्टर रेना जमील ने संभाला सूरजपुर जिले का कार्यभार .. सूरजपुर, जिले के प्रशासनिक इतिहास...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

ई-ऑफिस से बदली प्रशासनिक तस्वीर, डिजिटल फाइल संचालन में सक्ती जिला प्रदेश में अव्वल ..

छत्तीसगढ़ में ई-ऑफिस क्रांति का विस्तार, पारदर्शी और तेज प्रशासन की नई पहचान बना 33व जिला सक्ती .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगर के बुधवारी बाजार में आबकारी विभाग का छापा, चखना दुकानों में मदिरापान कराने वालों पर कार्रवाई ..

आशीष उप्पल की सख्ती: ग्राहकों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाने पर 2 दुकानदारों पर प्रकरण दर्ज .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending