Connect with us

खबर सक्ती ...

महिला, किसान, युवा, बजट में सभी के लिए प्रावधान: कृष्णकांत चंद्रा ..

Published

on

सक्ती, आज प्रस्तुत हुए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी सक्ती के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि आज का बजट विकसित भारत का एक विजन प्रस्तुत करने वाला बजट है आज के बजट में भारत के सर्वांगीण विकास के प्रावधान देखने को मिल रहे है।
देश का पूंजीगत व्यय 11% और बढ़ा दिया गया है अब यह 11 लाख करोड़ होगा। पूंजीगत व्यय से देश में एक तरफ आधारभूत संरचना मजबूत होगी वहीं निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेगी और वहीं बड़ी मात्रा में रोजगार का सृजन होगा और विकसित भारत के सपने के साकार करने भारत तेज गति से आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा केंद्र ने हमेशा राज्यो को बड़ी मदद दी है इस बार भी बजट में राज्यो के लिए 75 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान किया गया है जो स्वागत योग्य है।छत्तीसगढ़ प्रदेश को भी इसका लाभ मिलेगा।भारत देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक झंडा गाड़ दिया है मोदी सरकार ऐसे कई और रिकॉर्ड बनाने के लिए संकल्पित है इसीलिए रिसर्च के कार्य के लिए भी 1 लाख करोड़ का प्रावधान स्वागत योग्य है। एक करोड़ घरों को 300 यूनिट मुफ्त सोलर बिजली दिए जाने से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी वही ग्रामीण इलाको में 2 करोड़ नए घर बनने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी एक बड़ी तेज़ी दिखने के साथ गरीबों को अपनी छत मिलने से उनके जीवन का बड़ा सपना साकार होगा।

उन्होंने आगे कहा की भारतीय रेलवे भी अब पूरी तरह यात्रियों के लिए सुविधा युक्त होने जा रहा है लगभग 40 हजार डिब्बे वंदे भारत के मानकों की तरह बनाए जायेंगे।देश में कैंसर से लड़ाई लड़ने 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को सवाइकल कैंसर के मुफ्त टीके लगाया जाना प्रधानमंत्री मोदी जी की देश की महिलाओ के स्वास्थ्य के प्रति बड़ी संवेदनशीलता को दिखाता है। अब हमारी एक करोड़ और बहने लखपति दीदी बनेगी और अपने जीवन को स्वाभिमान और गर्व के साथ जीकर देश की तरक्की में अपना योगदान देंगी। 1 करोड़ करदाताओं को उनके 10 वर्षो से लंबित 10 हजार तक के टैक्स से माफी एक एतिहासिक कदम है ।भारत के आर्थिक हालातो में 10 वर्षो में हुए बदलावों पर श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा बताती है की मोदी सरकार परफॉर्मेंस में कितना विश्वास रखती है। यह बजट विकसित भारत की नीव मजबूत करने की गारंटी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 मिनट ago

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची खुशियों की सौगात, 632.63 करोड़ रुपये जारी ..

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से 67.40 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ , त्योहार से पहले खातों...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को ..

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा .....

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब ..

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर , मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विज्ञान के मॉडल में दिखा भविष्य का भारत, विद्यार्थियों के नवाचार ने किया प्रभावित ..

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एआई, हरित ऊर्जा, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण विकास तक के मॉडल बने आकर्षण का...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन ..

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी .. सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्थ...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

परसदाखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल, छद्म खरीददार से कराई शराब की खरीदारी,...

खबर कोरबा23 घंटे ago

मजबूत लोकतंत्र की नींव मजबूत मतदाता सूची और जागरूक मतदान से होगी तैयार, ELC के जरिए विद्यार्थियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ..

कोरबा जिले में 20 नवंबर तक तीन चरणों में होंगी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं, जिला स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना, राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला दूसरा स्थान ..

‘छत्तीसकला’ से चमका बिहान की दीदियों का हुनर, पीएम जनमन आवास मॉडल और प्लास्टिक से सड़क निर्माण बना आकर्षण; जल...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 51 पदकों से मेधावी सम्मानित ..

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बोले- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, संस्थान में सात सेंटर ऑफ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending