Connect with us

खबर सक्ती ...

श्री कृष्ण संगीत महाविद्यालय सक्ती द्वारा बसंत महोत्सव का भव्य आयोजन ..

Published

on

विद्यार्थी की अंतर्निहित प्रतिभा मंच पर प्रस्तुत होने के बाद ही फनकार की सही पहचान होती है …अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

.

सक्ती, श्रीकृष्ण संगीत महाविद्यालय सक्ती के द्वारा आज बसंत महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें शास्त्रीय गायन एवं वादन, गिटार वादन, छत्तीसगढ़ी, फिल्मी गीतों के साथ भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
संगीत महाविद्यालय के संचालक दिनेश साहू ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा सालाना उत्सव के पलों में अपने अर्जित कला का प्रदर्शन आज बसंत महोत्सव के मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
इन पलों में मंचासीन अभ्यागत राम अवतार अग्रवाल ने आयोजन की तारीफ करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा जब मंच में प्रस्तुत होती है तब फनकार की सही पहचान होती है और आज स्थानीय फनकारों को श्री कृष्ण संगीत महाविद्यालय ने मंच प्रदान कर सराहनीय पहल किया है ।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण संस्था के पूर्व संचालक वेदराम यादव ने किया तथा संस्था का परिचय बलभद्र शुक्ला ने दिया तो वहीं सफल मंच संचालन संयोगिता कुर्रे ने किया।
आज के कार्यक्रम में अंचल के सभी फनकारों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती के सभागार में आयोजित बसंत महोत्सव में श्री कृष्ण संगीत महाविद्यालय के वर्तमान एवं भूतपूर्व शिष्यों ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बना दिया तो वहीं प्रेमशंकर गबेल, भगत साहू आदि की मौजूदगी से आयोजन गरिमामय लग रहा था।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending