Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले में नवीन स्वीकृत पीएम आवास के कार्यों का भूमि पूजन कर किया गया शुभारम्भ ..

Published

on

कलेक्टर, विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि विधान से किया गया भूमि पूजन ..

सक्ती, केंद्र सरकार और राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के द्वारा जिले के पंचायत विभाग के परियोजना निदेशक सहित सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को बेहतर कार्य करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जिसके तहत विगत दिवस जिले के सभी जनपदों में नवीन स्वीकृत पीएम आवास के कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत जाजंग में कलेक्टर श्रीमती पन्ना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 36 आवास का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत देवरघटा में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारीयों कर्मचारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में 10 आवास प्रारम्भ किये गये। तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सिंघरा में 4 हितग्राहियों का आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने पंचायत विभाग के संबंधित अधिकारीयों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य गुणवत्ता पूर्ण और तेजी से करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, टिकेश्वर गबेल, निर्मल सिन्हा, रामनरेश यादव, तसीलदार विद्या भूषण साव, अभियंता लेख बहादुर सहित सरपंच, सचिव ग्रामवासी और संबंधित हितग्राही उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending