Connect with us

ख़बर रायपुर

शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ..

Published

on

खोरपा में सामाजिक भवन के लिए जमीन और 10 लाख रुपए देने की घोषणा की ..

रायपुर, शाकम्भरी देवी को देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है। उन्हें वनस्पतियों की देवी के रूप में पूजा जाता है। शाकम्भरी महोत्सव वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह एक समय है जब लोग देवी शाकम्भरी से आशीर्वाद मांगते हैं। यह बात धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को अभनपुर के खारपा में आयोजित शाकम्भरी महोत्सव को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वनस्पति फल और जड़ी बूटियों की देवी शाकम्भरी हमें शक्ति और स्वस्थ जीवन देती है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि, अयोध्या में राम लला आ गए हैं। अब राम राज्य आने से कोई नहीं रोक सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों सभी का ख्याल रखते हैं। उन्होंने गरीबों को आवास योजना के तहत मकान, नल से जल, मुफ्त गैस कनेक्शन, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए प्रति माह, किसानों के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और युवाओं के लिए स्किल इंडिया के माध्यम से रोजगार के नए अवसर प्रदान किए है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आज से पुनः एक बार राजिम में कुंभ कल्प का आयोजन शुरू हो गया। जिसमें देशभर से साधु संत, महामंडलेश्वर शामिल हो रहे है। उन्होंने लोगों को राजिम कुंभ कल्प में आने का निमंत्रण दिया और संतों का आशीर्वाद लेने की बात कही। मंत्री अग्रवाल ने समाज के भवन के लिए जमीन और 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर निःशुल्क सब्ज़ी वितरण भी किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

पौराणिक मान्यता – के अनुसार आज ही के दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, आज ही मां शाकम्भरी जयंती है। मां दुर्गा ने पृथ्वी पर अकाल और गंभीर खाद्य संकट से निजात दिलाने के लिए शाकम्भरी का अवतार लिया था। इसलिए इन्हें सब्जियों और फलों की देवी के रूप में भी पूजा जाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending