Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों की विसतार से समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता के पालन कराने हेतु एस.एस.टी., एफ.एस.टी, वी.एस.टी. दलों के गठन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए सर्व संबंधित विभागीय अधिकारीयों को अपने अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की निर्वाचन कार्य से संबंधित पी.पी.इ.एस. सॉफ्टवेयर में समय पर एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव की स्थिति का समीक्षा करते हुए जल्द उठाव कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राईस मिलों का निरीक्षण कर राईस मिलरों को जारी डीओ की मात्रा एवम चावल जमा की मात्रा की जांच करने और गड़बड़ी होने पर मिलर्स के ऊपर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त विभागवार आवेदनों के जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन सहित समस्त राजस्व प्रकरणों को समय सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पुतरी मईया अस्पताल का जीर्णोद्धार कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निवीर भर्ती की समीक्षा करते हुए जिले में अग्निवीर भर्ती के लिए कोचिंग प्रारंभ करने के साथ ही युवाओं को एनडीए की तैयारी कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने पीएम श्री स्कूलों की व्यय स्थिति, महतारी वंदन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, लोकसेवा गारंटी अधिनियम, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल बोर्ड लगाने, स्टेडियम व बैडमिंटन कोर्ट निर्माण, कृषकों के लंबित ई-केवाइसी कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, अपर कलेक्टर एवं एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी भगत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, संयुक्त कलेक्टर के. एस. पैकरा, एसडीएम पंकज डाहिरे, एसडीएम अरूण कुमार सोम, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ प्रसाद सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. खरे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending