Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री साय से वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता स्नेहा ने की सौजन्य मुलाकात ..

Published

on

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप, दुबई में सिल्वर मेडल विजेता सुश्री स्नेहा बंजारे ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर सुश्री बंजारे को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल करना गौरवान्वित करने वाला है। इससे प्रदेश का मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपकी सफलता से प्रदेश के बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी और कराटे के खेल में लड़कियां आगे आएंगी। बेटियों ने सदैव मिथकों को तोड़ने का काम भी किया है। हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने खिलाड़ी सुश्री बंजारे से प्रतियोगिता के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रतियोगिता में जीते हुए मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि यूएई में आयोजित विश्व कराटे चैंपियनशिप में कोरबा जिले की स्नेहा बंजारे ने सीनियर वर्ग के 68 किलो ग्राम वर्ग में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता में विश्व के 84 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारत से 49 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ से एक मात्र खिलाड़ी के रूप में स्नेहा का चयन हुआ था। स्नेहा अपने वर्ग में 11 देशों के प्रतिभागियों को हराकर फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल में उनका मुकाबला मिस्त्र के खिलाड़ी से हुआ और उन्होंने रजत पदक हासिल किया। स्नेहा वर्तमान में गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में एमपीएड फाइनल ईयर की छात्रा है। बतौर खिलाड़ी स्नेहा ने अनेकों पदक जीते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर10 घंटे ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

पीडब्ल्यूडी में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले ..

142 सहायक अभियंता (सिविल) सहित 164 सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण .. रायपुर, प्रशासनिक कसावट और लोक निर्माण कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन ..

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना , मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण आयोजित ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं प्रभारी उप...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

ट्रायसायकल से आसान हुई गिरधारी लाल की राह, आत्मनिर्भरता की जगी नई उम्मीद .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बड़ी खबर: सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: फॉरचुन मैदा-जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया रोक ..

जांच में दोनों बैच ‘असुरक्षित’ मिले, मैदा में पेस्टीसाइड 40% तो चाय में 18 गुना अधिक .. सक्ती, राज्य में...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

थाली में जहर तो नहीं! सक्ती जिले में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन ..

समोसा-जलेबी से लेकर नमक, मसाले, दाल, तेल और रेडी-टू-ईट तक जांच की जद में | आंगनबाड़ी में बच्चों के भोजन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण ..

जनसंपर्क विभाग सक्ती ने आमजन एवं विद्यार्थियों को दी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बिना काम कराए 16.76 लाख रुपये आहरण, पूर्व सरपंच को कारण बताओ नोटिस ..

जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने 3 दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. सक्ती, जनपद...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending