Connect with us

ख़बर रायपुर

जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से करें लाभान्वित – प्रभारी मंत्री बघेल ..

Published

on

रायपुर, प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने आज राजिम के रेस्ट हाउस में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी शासन के मंशानुरूप कार्य करे। शासन द्वारा सभी वर्गो के हित के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। इसका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा हैं। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, वनमण्डलाधिकारी मणिवासगन एस, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले के भौगोलिक स्थितियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। मंत्री बघेल ने समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें। उन्होंने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी मार्गदर्शन एवं निर्देश दिये हैं। खाद्य विभाग के समीक्षा में उन्होंने कहा कि सभी पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का भण्डारण सुनिश्चित हो। सभी पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड बनाने, राशन कार्ड नवीनीकरण कराने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने, खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जन केन्द्र से धान उठाव एवं जमा करने की जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव 87 प्रतिशत हो चुका है। अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, जल जीवन मिशन के तहत प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी गांवो के नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिले इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थलों के ठेकेदारों द्वारा सही तरीके से निर्माण कार्य नहीं किये जा रहे ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे। मंत्री बघेल ने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग द्वारा बजट में स्वीकृत कार्यो की जानकारी लेते हुए उन कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देष दिये।

इसके अलावा मनरेगा, जॉब कार्ड, भुगतान की स्थिति, ऑगनबाड़ी भवन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैंक लिंकेज, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिषन, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागीय कार्यो की जानकारी ली। वन विभाग के समीक्षा के दौरान वनमण्डाधिकारी ने बताया कि राज्य कैम्पा मद से 21 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जायेगा। किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत जिले के 687 किसानों द्वारा 58 लाख से अधिक पौधे का रोपण किया गया है। वनधन योजना के क्रियान्वयन के लिए 216 ग्राम स्तर एवं 28 हॉट बाजार स्तर पर लघु वनोपज का कार्य किया जा रहा है। वनोपज के प्राथमिक प्रसंस्करण अंतर्गत 04 वन धन विकास केन्द्र की स्थापना देवभोग, मैनपुर, गरियाबंद एवं छुरा में किया गया है। वानिकी वर्ष 2023-24 में 38 प्रकार के लघु वनोपज को एमएसपी एवं 27 प्रकार के वनोपज को एसपी दर पर कुल 65 वनोपजों का संग्रहण किया जायेगा। पीएम जनमन योजना अंतर्गत वनधन केन्द्र विकास के स्थापना की गई है। इसके अलावा कृषि, पीएम किसान, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र सहित अन्य विभागों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 मिनट ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा7 घंटे ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..23 घंटे ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

खबर अकलतरा ..24 घंटे ago

नशे से दूर रहकर ही बनेगा स्वस्थ समाज, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ ..

वेल विशर फाउंडेशन ने कटनई में निकाली जागरूकता रैली, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम .. अकलतरा,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

रबी सीजन में टोकन से मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में टोकन आधारित वितरण की तैयारी तेज, रकबे के आधार पर मिलेगा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending