Connect with us

खबर बिलासपुर

महतारी वंदन सम्मेलन 10 मार्च को, तैयारियां पूर्ण ..

Published

on


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीसी के जरिए सम्मेलन को संबोधित करेंगे ,


बटन दबाकर योजना की पहली किस्त 1 हजार रुपए चयनित महिला के खाते में अंतरित करेंगे ,


जिले की 4. 26 लाख महिलाओं को मिल रहा फायदा ,


जिला स्तरीय सम्मेलन बहतराई इंडोर स्टेडियम में ..


बिलासपुर, महतारी वंदन सम्मेलन की सारी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीसी के जरिए दोपहर 2 बजे योजना की पहली किस्त की राशि का बटन दबाकर खातों में डीबीटी करेंगे। जिले की 4 लाख 26 हजार 587 महिलाओं को इसका फायदा होगा। बटन दबाते ही उनके खाते में 1 हजार रुपए की राशि जमा हो जायेगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को साल में 12 हजार रुपए दिया जाएगा। जिले का मुख्य समारोह बहतराई स्थित इनडोर स्टेडियम में होगा। कलेक्टर अवनीश शरण और निगम कमिश्नर अमित कुमार ने समारोह स्थल का दौरा किया। उन्होंने निरीक्षण कर सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को टिप्स दिए।

जिला स्तरीय समारोह के साथ जनपद स्तरीय सम्मेलन होंगे। इन स्थलों पर भी प्रधानमंत्री जी के संबोधन सुनने की एलईडी व्यवस्था की गई है। इनमें कोटा के डीकेपी स्कूल परिसर, बिल्हा के मण्डी परिसर, तखतपुर के मण्डी प्रांगण, मस्तुरी के भदौरा ग्राम में तथा रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर से लाइव प्रसारण देखा सुना जा सकेगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के पूर्व 12 से 2 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम होगा। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजनों का आनंद उठा पाएंगे। विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की 8 परियोजनाओं में कुल मिलाकर 4 लाख 26 हजार 587 महिलाओं को योजना के अंतर्गत चयनित किए गए हैं। परीक्षण में 640 महिलाओं के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। निर्धारित तिथि तक 4,27,227 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे। परियोजना वार लाभान्वित हितग्राहियों के अनुसार बिलासपुर से 55 हजार 988, बिल्हा से 61हजार 644, सरकंडा से 66 हजार 171, तखतपुर से 37 हजार 543, सकरी से 47 हजार 594, मस्तुरी से 67 हजार 521 तथा कोटा से 63 हजार 995 महिलाएं शामिल हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 मिनट ago

जिले के निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के तहत औचक निरीक्षण ..

डभरा-मालखरौदा के अस्पतालों में पहुंचा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, आयुष्मान योजना में पारदर्शिता बरतने के निर्देश .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...9 मिनट ago

सक्ती जिले के सकरेलीकला में 24.70 लाख की लागत से महतारी सदन भवन का निर्माण पूर्ण ..

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत मिली सौगात, ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर .. सक्ती, ग्रामीण...

खबर सक्ती ...16 मिनट ago

आयुर्वेदिक उपचार से बवासीर की समस्या में रीना खांडे को मिली राहत ..

शासकीय आयुर्वेद औषधालय खैरा में चिकित्सकीय परामर्श से हुआ उपचार, सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई स्वास्थ्य लाभ की...

खबर कोरबा22 घंटे ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा ,...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा1 दिन ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending