Connect with us

खबर खरसिया ..

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 51 मातृशक्तियों का सम्मान एवं कवयित्री सम्मेलन हुआ सम्पन्न ..

Published

on

खरसिया, छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संगठन काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया (महिला प्रकोष्ठ काव्य कलश) जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर मातृशक्ति सम्मान समारोह एवं कवयित्री सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया।

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की प्रारंभिक एवं मुख्य धूरी मितानिनों का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी 51 मातृशक्तियों (स्वास्थ्य मितानिनों) का सम्मान किया गया। साथ ही शानदार कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया।

गायत्री मंदिर परिसर खरसिया में आयोजित कार्यक्रम में मॉं गायत्री की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ बृजभूषण द्विवेदी जी (संचालक, जगरानी देवी महाविद्यालय बाराद्वार) थे। मंच पर मंचस्थ रहे वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर, संस्थापक पुरूषोत्तम गुप्ता, पत्रकार जयप्रकाश डनसेना, स्वास्थ्य मितानीन जिला समन्वयक उमा भारती राठौर, स्वास्थ्य मितानीन हेमलता गुप्ता, समाजसेवक राकेश अग्रवाल गायत्री एवं कवि सावन गुजराल की गरिमामय उपस्थिति रही जिन्होंने कार्यक्रम में अपने विचार रखें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल जी (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ काव्य कलश मंच खरसिया छत्तीसगढ़) द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन मंच के उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे द्वारा किया गया।

सम्मान के साथ ही विराट कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमॆं सर्वसम्माननीया रुक्मिणी सिंह राजपूत ‘मणि’, गीता उपाध्याय ‘मंजरी’, साधना मिश्रा, आशा मेहर ‘किरण’, धनेश्वरी देवांगन ‘धरा’, सुधा देवांगन ‘सुचि’,रश्मि मंजुला पंडा, पूर्णिमा चौधरी ‘पिकीं’, आरती मेहर ‘रति’ व तिलोत्तमा पाण्डेय ‘ममता’ सादर आमंत्रित रही। सुप्रसिद्ध कवयित्रियों द्वारा मातृशक्तियों के सम्मान में एक से बढ़कर एक ऱचनाओं का पाठ किया गया। कवयित्री सम्मेलन का शानदार व सफल संचालन मंच की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ द्वारा किया गया।

आभार प्रदर्शन काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच के संस्थापक पुरूषोत्तम गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव महेंद्र कुमार राठौर, गोष्ठी प्रभारी लखन राठौर ‘कौशल ‘, कामिनी प्रधान, तन्मय चक्रवर्ती, सीता राम पटेल (पुरोहित गायत्री मंदिर खरसिया)आदि का विशेष सहयोग रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending