Connect with us

खबर खरसिया ..

काव्य कलश परिवार का होली मिलन समारोह रहा शानदार ..

Published

on

खरसिया, चैत्र कृष्ण पक्ष रंग पंचमी के अवसर पर काव्य कलश परिवार द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। माँ वैष्णोदेवी मंदिर परिसर उल्दा में आयोजित कार्यक्रम में रायगढ़, लैलूंगा, सक्ती, घरघोड़ा, बरमकेला, खरसिया, बेमेतरा एवं बिलासपुर के साहित्यकार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ वैष्णोदेवी की आराधना की गई तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का गुलाल, परसा फूल की माला एवं टोपी पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। मंदिर परिसर के चारों ओर फैले प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित कार्यक्रम में काव्य पाठ की शुरुआत से ही फगुनिया आनंद छाने लगा। नवोदित एवं वरिष्ठ साहित्यकारों सभी के गीत गजल मुक्तक रचनाओं की झड़ी लगने लगी। कार्यक्रम के मध्य स्वादिष्ट व्यंजन का इंतजाम किया गया था तत्पश्चात पुनः एक बार फिर कार्यक्रम परवान चढ़ने लगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रुक्मिणी राजपूत, आशा मेहर ‘किरण’, डॉ दिलीप गुप्ता, चम्पा देवी चौहान, तिलोत्तमा पाण्डेय ‘ममता’, सरोज साहू, रमेश कुमार रसिय्यार एवं जयप्रकाश डनसेना की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर एवं शानदार संचालन वेदराम चौहान ‘सदाबहार’ ने किया। कार्यक्रम में मनीषा भारद्वाज, सत्यनारायण बरेठ, शुचिता साहू, जगबंधु यादव, अनीश ,समय लाल सिदार, राधा सिदार एवं अन्य साहित्यकार, कवि एवं श्रोता उपस्थित रहे।
मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, सचिव महेंद्र राठौर, सह सचिव सुखदेव सिंह राठिया, गोष्ठी प्रभारी लखन राठौर, सामाजिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष तिलक तनौदी, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव एवं अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम आभार प्रदर्शन मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए जीवन में उल्लास, उमंग और ऊर्जा बरकरार रहने की कामना की गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..4 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending