Connect with us

खबर सक्ती ...

साहू समाज के द्वारा संत माता कर्मा दानवीर भामाशाह के नारो के साथ नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा ..

Published

on

सक्ती, शंत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती सक्ती परिक्षेत्र द्वारा नगर के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आज 5 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया। जहां सुबह 10:00 बजे राधा कृष्ण मंदिर परिसर से सैकड़ो की संख्या में साहू समाज के युवा नौजवानों द्वारा मोटरसाइकिल मैं ध्वज लहराते हुए, संत माता कर्मा दानवीर भामाशाह के नारे लगाते हुए शोभा यात्रा निकाली गई जो की संतोषी टॉकीज़ मार्ग से पेट्रोल पंप, स्टेट बैंक, कचहरी चौक, रेलवे स्टेशन मार्ग, सोंठी, झूम कदम मार्ग, शनि मंदिर मार्ग, नवधा चौक, कॉलेज मार्ग, बाजार चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, वही स्टेशन चौक में सभी को जलपान कराया गया तो पूरा सक्ती नगर भक्त माता कर्मा के नारो से गूंजता रहा जहां सैकड़ो की संख्या उपस्थित महिलाएं बच्चे एवं साहू समाज के ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। वही मंदिर परिसर में माता कर्मा की पूजा अर्चना किया गया, वहीं इस अवसर पर संत माता कर्मा तथा जगन्नाथ पुरी में लगने वाले खिचड़ी भोग के बारे में कमल किशोर साहू अनिल साहू सुखचरण साहू गिरजा शंकर साहू ने उपस्थित साहू समाज के व्यक्तियों को जानकारी दिया गया, तो हर साल यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाए जाने की बात समाज के लोगों द्वारा कहा गया तो पूजा उपरांत, सभी को खिचड़ी का महाप्रसाद बांटा गया कार्यक्रम को सफल बनाने में साहू समाज परिक्षेत्र सक्ती तथा आसपास के साहू समाज के व्यक्तियों का भी योगदान रहा। अंत में आभार प्रदर्शन नगर परिक्षेत्र अध्यक्ष चेतन साहू द्वारा किया गया तो मंच संचालन भगत राम साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की तहसीलदार सुशीला साहू , शशि भूषण साहू , योगेश साहू , नरेश साहू , राजेंद्र साहू , प्रकाश साहू , श्याम अवतार साहू , गजल साहू , बलभद्र साहू , डोरी लाल साहू , हीरानंद साहू , उत्तम साहू , परमेश्वर साहू , मेंम कुमार साहू , दिलेश्वर साहू , संदीप साहू , मनीष साहू , हृदय साहू , शिव साहू , रामचरण साहू , खगपति साहू , भगवती साहू , उषा साहू , तुलसी साहू , नीरासाहू , लीना साहू , रतना साहू , विमलेश्वरी साहू , तृप्ति साहू , शिला साहू के अलावा बड़ी संख्या में साहू समाज के महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी समाज के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता तथा मीडिया प्रभारी राम अवतार साहू द्वारा दी गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending