Connect with us

खबर सक्ती ...

सकरेली कलां में मानस की रही धूम ..

Published

on


9 दिन के बाद हुआ अखंड नवधा रामायण का समापन ,


सर्वश्रेष्ठ गायन वादन करने वाले मानस मंडलियों को किया गया पुरस्कृत ..


सक्ती, निकटस्थ ग्राम सकरेली कलां में विगत 18 वर्षों से अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन 29 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित किया गया। सकरेली कलां में अखंड नवधा रामायण काफी धूमधाम से आकर्षक एवं भव्य पंडाल में की जाती है, जिसमें रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर बलौदा बाजार जिले से मानस मंडलियां शामिल होकर गायन, वादन एवं कथा वाचन करती है।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समापन दिवस को मानस गान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सर्वश्रेष्ठ गायन करने वाले 13 मानस मंडलियां को आमंत्रित किया गया था। इन मानस मंडलियां के द्वारा विभिन्न विधाओं पर श्रीराम आधारित मानस भजन किया गया, रात भर विशाल जनसमूह मानस गान पर झूमते रहे।

मानस गान का प्रथम विजेता संतोष मानस मंडली भैनापारा जिला रायगढ़ रहा, इन्हें 11000 रुपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर ममता मंहत मानस मंडली कोरबा रही, इनकी मानस धुन को उपस्थित जनसमूह के द्वारा काफी सराहा गया। तृतीय स्थान कोटेश्वर साहू सोनादुला जिला सक्ती को प्राप्त हुआ। इसके अलावा सभी मानस मंडलियां को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता के लिए ग्राम के सभी रामभक्त लगे रहे, काफी उल्लास एवं आस्थामय वातावरण में अखंड नवधा रामायण का समापन किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 मिनट ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...37 मिनट ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा22 घंटे ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बड़ी खबर: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुँचाना अनिवार्य ..

निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई; अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ..

खाद्य सचिव ने अभनपुर, पचेड़ा और केंद्री धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन ..

129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से हो रही खरीदी, 18 नवंबर के लिए 9 केंद्रों में 326 क्विंटल का टोकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन के दावों के बीच बिजली कनेक्शन के लिए जनदर्शन में गुहार, आखिर आम आदमी की सुनवाई कहां? ..

घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद श्यामलाल राठौर को जनदर्शन का सहारा, मंगलवार को...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई, मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending