Connect with us

खबर सक्ती ...

उम्रदराज और दिव्यांगजनों ने होम वोटिंग कर सशक्त लोकतंत्र निर्माण में निभाई सहभागिता ..

Published

on


होम वोटिंग के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने का मिला मौका – 101 वर्षीय मतदाता बुधवारा माली ,


होम वोटिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए निर्वाचन आयोग को दिया धन्यवाद ..


सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के हर एक नागरिक को मतदान में शामिल होने एवं लोकतंत्रात्मक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु होम वोटिंग की सुविधा प्रारंभ की गई है। जिसका लाभ शारीरिक असमर्थता एवं वृद्धावस्था के कारण मतदान केन्द्रों तक पहुँच पाने में असमर्थ अनेक बुजुर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं को मिल रहा है एवं इस सुविधा के द्वारा वे अपने घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर पा रहे हैं। जांजगीर चाम्पा संसदीय क्षे़त्र अंतर्गत सक्ती जिले के चंद्रपुर विधानसभा के चिन्हाकिंत बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं द्वारा भी होम वोटिंग किया गया। होम वोटिंग कराने के लिए नियुक्त मतदान अधिकारी उनके घरों में पहुँचे। मतदान अधिकारियों को अपने घर में देखकर मतदाताओं सहित उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की। ग्राम खुरघट्ठी निवासी 101 वर्षीय बुधवारा माली ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि वोट देकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्हें होम वोटिंग के माध्यम से घर पर ही मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला। इस हेतु उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और मतदान अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

हमें अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए – समारीन माली –

चंद्रपुर विधानसभा अन्तर्गत ग्राम खुरघट्ठी की 92 वर्षीय समारीन माली ने अपने घर पर ही मतदान दलों की उपस्थिति में मतदान किया। मतदान के पश्चात खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को घर पर मतदान की सुविधा देने बहुत ही अच्छी पहल है। हालाकि वे पहले मतदान केन्द्रों में मतदान करते थे। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमें मतदान अवश्य करना चाहिये।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...32 मिनट ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending