खबर कोरबा
कांग्रेस सरकार की सुविधाएं सांय-सांय खत्म कर रही भाजपा सरकार – ज्योत्सना महंत ..

आपका जल-जंगल-जमीन छीनकर अडाणी-अंबानी को दे देंगे भाजपा के लोग ..
कोरबा, छत्तीसगढ़ में भाजपा की साय सरकार कांग्रेस सरकार के समय मिलने वाली सुविधाओं को सांय-सांय खत्म कर रही है। उधर केन्द्र की सरकार आरक्षण खत्म करने की बात कर रही है। जनता पर चौतरफा महंगाई, बेरोजगारी की मार है, किसान कर्ज में डूबा हुआ है और वे लोग उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। देश में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाएं जो आरक्षण को खत्म होने से रोकेगी। महिलाओं को भी बराबरी का अधिकार दिया जाएगा और युवाओं के लिए नौकरी के रास्ते खुलेंगे।

कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने जनसंपर्क के दौरान रामपुर विधानसभा अंतर्गत बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं व ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि देश की सभी गरीब महिलाओं को सम्मानजनक राशि हर महिने 8333 रुपए दिए जाएंगे। सांसद ने कहा कि आपके जेब का पैसा लेकर अमीरों को दिया जा रहा है और जब इनके दोस्त लाखों-करोड़ों रुपए लूट कर फरार हो सकते हैं तो आपको 8333 रुपए कैसे नहीं मिल सकते?

आज देश में आरक्षण खत्म करने की बात हो रही है लेकिन कांग्रेस की सरकार इसे रोकेगी। जो प्रकृति हम सबको जीवन देती है, उस प्रकृति को और उसमें मौजूद जल-जंगल-जमीन को नष्ट कर विनाश की ओर ले जाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। ये आपसे जमीन खरीदेंगे नहीं बल्कि छीनकर दे देंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हटते ही फूल छाप की सरकार ने हसदेव जंगल के 15 हजार पेड़ एक ही रात में काट डाले लेकिन जब तक कांग्रेस की सरकार थी एक भी पेड़ नहीं कटे। कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि जल-जंगल-जमीन को बचाएंगे व आदिवासियों को अधिकार देंगे। ज्योत्सना महंत ने कहा कि अपने सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए देश का संविधान खत्म होने से बचाने के लिए कांग्रेस को चुनकर भेंजे। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरापाली, जोगीपाली, चोरभठी, कछार, तराईमार, चचिया आदि गांवों में जनसंपर्क पर पहुंचीं सांसद का जगह-जगह स्वागत किया गया। जनसंपर्क व सभाओं के दौरान पूर्व अनिला भेडिय़ा, विधायक श्यामलाल कंवर, पूर्व जनपद सदस्य फरियाद अली रिज्वी सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
बाहरी लोग यहां आकर धमका रहे हैं –

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि कुछ बाहर के लोगों को थोपा गया है जो यहां आकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। बाहर से आए लोग रामपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं लेकिन जब तक मैं हूं किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login