Connect with us

खबर रायगढ़

लोकसभा निर्वाचन – 2024 ..

Published

on


सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर, एसपी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को किया गया सील ,


मतदान पश्चात देर रात तक चलता रहा मशीनों को जमा करने का सिलसिला ,


स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटे कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात ,


4 जून को होगी मतगणना ..


रायगढ़, लोकसभा निर्वाचन – 2024 के तीसरे चरण में 7 मई को रायगढ़ संसदीय क्षेत्र क्रमांक 02 में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात रायगढ़ जिले के 4 विधानसभाओं के ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के जमा करने का सिलसिला गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज परिसर में चलता रहा। तत्पश्चात आज चारों विधानसभाओं के मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील किया गया। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक डॉ. अंशज सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया एवं धरमजयगढ़ के लिए विधानसभा वार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के लिए गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज रायगढ़ में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। वहीं स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटे सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए है। सभी विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम सुरक्षा हेतु दरवाजे पर सुरक्षा बल के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। सुरक्षा की मॉनिटरिंग हेतु कक्ष बनाए गए है। जहां से सभी स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।


4 जून को होगी मतगणना ..


लोकसभा निर्वाचन – 2024 अंतर्गत 7 मई को हुए मतदान के पश्चात सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। जो आगामी 4 जून को रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए मतगणना की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending