Connect with us

खबर सक्ती ...

सट्टे के गढ़ पर सक्ती पुलिस का एक और प्रहार, सटोरिया अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी गिरफ्तार ..

Published

on


बड़ा सटोरिया कब होगा गिरफ्तार लोगों को है बेसब्री से इंतजार ..


सक्ती, पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा को विगत कई दिनों से सक्ती जिले में ऑनलाईन सट्टा खिलाये जाने की जानकारी मिल रही थी इसी के परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षिका के द्वारा जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में मुखबिर तैनात कर सट्टे पर कड़ी कार्यवाही करने संबंधी निर्देश दिए गए थे।


इसी कड़ी में सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के राम मंदिर के पास अपने घर मे अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी मोबाईल के जरिये क्रिकेट सट्टे पर आन लाइन दांव लगवा कर रुपये पैसे का लेनदेन कर रहा है।


मुखबिर की इस सूचना से पुलिस अधिक्षिका को अवगत करा कर मार्गदर्शन लिया गया और एसडीओपी सक्ती मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर सक्ती के राम मंदिर के पास अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी के घर पर रेड कार्यवाही कर उसे गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।


मिली जानकारी के अनुसार अंकित अग्रवाल अपने घर में, मोबाइल फोन के माध्यम से लाइन लेकर, और आईडी बांटकर सट्टा खिला रहा था। माय डायमंड एक्सचेंज नामक आईडी से इसके सट्टा खिलाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा लाइन लेकर सट्टा भी इसके द्वारा खिलाया जा रहा था। पुलिस ने अंकित से सट्टा खिलाने में इस्तेमाल किए जाने वाले 04 मोबाईल फोन, कॉपी, पेन जप्त किए हैं।


एसडीओपी सक्ती – मनीष कुंवर ने बताया की लाइन और आईडी के बारे में आगे विवेचना के दौरान जानकारी ली जाएगी, इसके अतरिक्त बैंक अकाउंट और यूपीआई से हुए ट्रांजैक्शन की भी डिटेल निकालकर आगे इस प्रकरण की जांच की जायेगी। आरोपी अंकित अग्रवाल को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 07 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।


इस कार्रवाई में ए एस आई मथुरा प्रसाद माननेवार, एचसी फलेंद्र मनहर, आरक्षक श्याम गबेल, सेत्राम पटेल, रूपा लहरे, गोपेश्वर, प्रेम पटेल, घनश्याम टंडन, ब्रजसेन लहरे, शैलेंद्र देवांगन, नामदेव का विशेष योगदान रहा।


वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के निर्देश पर छोटे-मोटे सटोरियों को पकड़कर खाना पूर्ति की जा रही है, बड़े सटोरिया जो बेखौफ है और पुलिस के मुखबिर भी बड़े सटोरिया की मुख बिरी करने में नाकाम साबित हो रहे हैं, आखिर उनकी बारी आएगी कब।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending