Connect with us

खबर रायगढ़

बड़ी खबर: मदिरा दुकानों के अहातों हेतु खोली गई निविदा, 01 जून से अहातों के लिए किए जायेंगे लाइसेंस जारी ..

Published

on

सभी अहातों के लिए उच्चतम बोली वाले निविदादाताओं का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा एनआईसी के डेटाबेस से किया गया ..

रायगढ़, जिला रायगढ़ अंतर्गत संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के परिसर से संलग्न अहातों, जिनमें मदिरा उपभोग की अनुमति लाइसेंस शर्तों के अधीन प्रदान की जाती है, के व्यवस्थापन हेतु इच्छुक निविदादाताओं से ऑनलाइन माध्यम से द्वितीय निविदा में बोलियां आमंत्रित की गई थीं, जिन्हे आबकारी विभाग से जारी निर्देशों का पालन करते हुए 27 मई 2024 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष रायगढ़ में खोला गया।

सहायक आयुक्त आबकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रायगढ़ की 20 मदिरा दुकानों के अहातों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें से 14 अहातों हेतु कुल 31 पात्र आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए। चयन के दिन वास्तविक कार्यवाही का संपादन करने के पूर्व निविदादाताओं को प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रक्रिया को सभी निविदादाताओं की सहूलियत के लिए बड़े परदे पर दिखाया गया। सभी 14 अहातों के लिए उच्चतम बोली वाले निविदादाताओं का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा एनआईसी के डेटाबेस से किया गया। चयनित निविदादाताओं को अपने निविदा प्रपत्र में वर्णित जानकारियों के समर्थन में मूल अभिलेखों और अग्रिम राजस्व के साथ दो कार्य दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया था।

सभी चयनित निविदादाताओं द्वारा आबकारी विभाग को निर्धारित अग्रिम राजस्व की अदायगी चयन के दो कार्य दिवस के भीतर कर दी गई है। जिला स्तरीय उपसमिति द्वारा दस्तावेजों के परीक्षण उपरान्त 01 जून से 14 अहातों के लिए लाइसेंस जारी कर दिए जाऐंगे।

विभाग द्वारा पहली निविदा में कुछ दुकानों के 7 अहातों के लिए प्रथम चयनित निविदादाता के अग्रिम राजस्व जमा करने में असफल रहने पर दूसरे क्रम के निविदादाता को अवसर देने के संभावित विकल्प के स्थान पर दूसरी बार पुन: नवीन निविदा करने का निर्णय लिया गया था। इससे आबकारी विभाग रायगढ़ को इन 7 दुकानों से 70.9 लाख के स्थान पर 1.73 करोड़ रूपए लाइसेंस फीस अब प्राप्त हो सकेगी। 01 जून के पश्चात अब कुल 20 मदिरा दुकानों के अहाते प्रारंभ हो जावेंगे। जिले में अहाते हेतु प्रस्तावित दुकानों में से शेष 6 के संबंध में निर्णय आबकारी मुख्यालय रायपुर द्वारा किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending