Connect with us

खबर कोरबा

कोरबा में ज्योत्सना चरणदास महंत ने दूसरी बार लहराया जीत का परचम ..

Published

on

ज्योत्सना महंत ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 40 हजार से ज्यादा वोट से मात देकर हराया ..

कोरबा, छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने बडी जीत दर्ज की है। ज्योत्सना ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 40 हजार से ज्यादा वोट से मात देकर लगातार दूसरी बार सांसद बनी है।

बता दें कि इस सीट पर अब तक तीन बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, जिसमें दो बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की जीत हुई है. इस लोकसभा की स्थापना परिसीमन के दौरान 2008 में हुई थी, इस सीट पर 2009 में पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत ने चुनाव जीता था, इस बार कांग्रेस से ज्योतसना महंत और भाजपा से सरोज पांडेय मैदान पर हैं।

कोरबा लोकसभा सीट पर अब तक तीन बार आम चुनाव हो चुके हैं। पहली बार में कांग्रेस के दिग्गज नेता चरण दास महंत ने चुनाव जीता, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी करुणा शुक्ला को हराया था, 2014 के लोक सभा चुनाव में चरणदास महंत को बीजेपी के डॉ. बंशीलाल महतो ने शिकस्त दी थी, लेकिन फिर 2019 के चुनाव में चरणदास महंत ने अपनी धर्मपत्नी ज्योत्सना चरणदास महंत को चुनाव मैदान में उतारा और इस बार उन्होंने बीजेपी के ज्योति नंदन दुबे को हराया था, अब चौथी बार कांग्रेस से ज्योतसना महंत और भाजपा से सरोज पांडेय मैदान पर हैं।

जानिए 2019 और 2024 का वोटिंग परसेंट –

कोरबा लोकसभा चुनाव में कुल 16 लाख 18 हजार 437 मतदाता हैं, जो पिछले चुनाव के मुकाबले एक लाख नौ हजार 597 अधिक हैं, इस बार 27 प्रत्याशी मैदान पर हैं। कोरबा लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग हुई, जिसमें 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं 2019 में 58.41 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस लोकसभा में कोरबा की चार विधानसभा रामपुर, कोरबा, कटघोरा व पाली-तानाखार समेत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अंतर्गत भरतपुर- सोनहत, बैकुंठपुर व गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिला अंतर्गत मरवाही विधानसभा शामिल हैं।

इस बार विधानसभावार कहां कितना वोट पड़े –

बैकुंठपुर – 80.23 %
भरतपुर-सोनहत – 82.45%
कटघोरा – 74.81%
कोरबा – 63.18%
मनेंद्रगढ़ – 71.46%
मरवाही – 78.62%
पाली तानाखार – 79.58%
रामपुर – 77.80%

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending