Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, 159 आवेदनों में से 48 का मौके पर निराकरण ..

Published

on

कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश ,

जनसमस्या निवारण शिविर में आमजन को मिला लाभ, विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल ,

शिविर में एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत नगरदा में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड सक्ती अंतर्गत हायर सेकण्ड्री स्कूल नगरदा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 159 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे 48 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा। शिविर स्थल पर विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से जानकारी दी गई जिससे आमजन लाभान्वित हुए। इसके साथ ही इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों कर्मचारियों और आमजनों द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बेटियों के अधिकारों की जागरूकता के लिए शपथ भी लिया गया।

शिविर स्थल पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजना आजीविका मिशन अंतर्गत चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि व बैंक ऋण का वितरण किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शिविर स्थल पर मेडिकल बोर्ड लगाकर आमजन को लाभान्वित किया गया। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन, गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को पंप, कीटनाशक दवा वितरण एवं पशुधन विकास विभाग द्वारा दवाई वितरण और उद्यान विभाग द्वारा पौधों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया। आज नगरदा में आयोजित दूसरे जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सभापति कृषि स्थायी समिति श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि आमलोंगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभागीय स्टॉल भी लगाये गए है जहाँ विभिन्न योजनाओं से संबंधित लोगों की समस्याओं का निराकरण और योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आमजन की सुविधा के लिए जिले के सभी विकासखंड अंतर्गत विभिन्न चिन्हांकित स्थलों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोंगों से जिला स्तरीय शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने कहा की यह शिविर लोंगों के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के हल के लिए एक अवसर है जहां आमजन अपनी समस्या अपने विकासखंड के नजदीक निर्धारित स्थल पर पहुँचकर रख सकते है। जिला कलेक्टर की उपस्थिति में आज दूसरा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित है। उन्होंने कहा की आमलोंगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने नगरदा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया। इसी तरह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का उद्देश्य आमलोंगों की समस्या सुनकर उसका तेजी से निराकरण करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजनों से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने कहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीती पवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आज श्रम विभाग, विद्युत विभाग, आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, पुलिस विभाग, रेशम विभाग, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, मछली पालन विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरक्षण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मेडिकल बोर्ड, आयुष विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत परियोजना निदेशक बी पी भारद्वाज, एसडीएम सक्ती अरुण सोम, तहसीलदार सक्ती मनमोहन प्रताप सिंह, तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार विद्या भूषण साव, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, प्रेम लाल पटेल, रामनरेश यादव, अरुण शर्मा, गेंदूराम साहू, हरदयाल पटेल, श्रीमती भुनेश्वरी कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती, सरपंच, सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, स्वसहायता समुह की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरुष सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता ..

जमानत शर्तों का उल्लंघन कर फरार आरोपी को पकड़कर भेजा गया जेल .. जांजगीर-चांपा, चेक बाउंस के मामले में लंबे...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: लालमाटी में 50 ट्रिप अवैध रेत भंडारण पकड़ा गया ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

“सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं” — सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर JCCJ ने जताया आभार ..

अमित जोगी प्रकरण में हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, पार्टी ने बताया सत्य और न्याय की जीत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्ती में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा हमला, विपक्ष पर महिलाओं के हक में बाधा बनने का आरोप ..

महिला आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने साधा विपक्ष पर निशाना, राजनीतिक स्वार्थ का लगाया आरोप...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों से महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश और सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending