Connect with us

खबर बिलासपुर

प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने की विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा ..

Published

on

जोगीपुर में जल्द शुरू होगा गौ अभ्यारण्य ,

बिलासपुर को साल के अंत तक मिलेगा 50 इलेक्ट्रिक सिटी बस ,

जिले की महिला समूह बना रहीं 2 लाख तिरंगा ,

मौसमी बीमारी और खेती किसानी की विशेष समीक्षा ..

बिलासपुर, अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक एक विभाग से जानकारी लेकर कार्यों में और तेजी लेकर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों और खेती किसानी की विशेष समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर यदि किसी विभाग का प्रस्ताव लंबित है, तो बताएं ताकि फॉलोअप कर तत्काल उसका निराकरण किया जा सके। बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह समेत तमाम विभागों के आला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक की कार्रवाई का संचालन करते हुए विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

प्रभारी सचिव ने पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए नारकोटिक्स और ड्रग्स के खिलाफ तेजी से कार्रवाई
करने के निर्देश दिए। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम कर इसे शुरुआती दौर में ही खत्म कर दें। अवैध शराब, जुआ, सट्टा सभी तरह के अपराधों की जड़ हैं। इन पर लगातार और कठोरता से कारवाई जारी रखा जाए। उन्होंने कम्यूनिटी पुलिसिंग के लिए शुरू की गई चेतना अभियान की सराहना की। एसपी रजनेश सिंह ने प्रस्तुतिकरण के अपराध नियंत्रण, सड़क दुर्घटना रोकने और सुगम यातायात के लिए की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। कृषि और सिंचाई विभाग की समीक्षा में फ्सलों के ताजा हालात की जानकारी ली। बताया गया की 93प्रतिशत खरीफ की बोआई हो चुकी है। कुछ दलहन और रोपा कार्य बचा है जो कि 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। खूंटाघाट सहित अधिकांश जलाशय भरे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में पर्याप्त पानी गिरने से पानी छोड़ने की फिलहाल नौबत नहीं है।

अपर मुख्य सचिव ने पशुधन विकास विभाग की भी जानकारी ली। बताया गया कि जोगीपुर में लगभग 150 एकड़ में गौ अभ्यारण्य जल्द शुरू किया जाएगा। आवारा पशुओं को इसमें रखा जाएगा। फिलहाल पशुओं में कोई किस्म की बीमारी नहीं है। सभी जरूरी टीका लग चुके हैं। उन्होंने सड़क किनारे के ग्रामों में पशुपालकों को जागरूक करने के अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की। बताया गया कि महिला समूहों द्वारा 2 लाख तिरंगा तैयार किया जाकर ग्रामों में आपूर्ति की जा रही है।

प्रभारी सचिव ने नगर निगम में संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की नगर निगम आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 8000 का लक्ष्य पूर्ण हो चुका है। दूसरे किस्त के रूप में 4000 का और लक्ष्य प्राप्त हुआ है,जिसे भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन समस्या निवारण शिविरों में 6600 विभिन्न प्रकार के आवेदन मिले हैं। इसमें ज्यादातर राशन कार्ड और आवास से संबंधित मांग हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर शहर के ट्रैफिक सुविधा के लिए भारत सरकार से 50 इलेक्ट्रिक सिटी बस मिलने वाली है। इसमें 35 बड़ी और 15 छोटी इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं । वर्ष के अंत तक इसके मिलने की पूरी संभावना है ।अपर मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को रोस्टर बनाकर तहसील व एसडीएम ऑफिसों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और बिरहोरों के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना की भी जानकारी ली। जिले में 54 बसहतों में 6 हजार 420 बैगा और बिरहोर निवास करते हैं।

प्रभारी सचिव ने सिम्स,मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में संचालित कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर विभाग अपने दो-तीन अच्छे कामों को चिन्हित कर जानकारी दें ताकि अगले दौर में मौके पर पहुंचकर उनका का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया जा सके। कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक के अंत में प्रभारी सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कर शासकीय योजनाओं में और गति लाई जाएगी। बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा नगर निगम आयुक्त अमित कुमार जिला पंचायत सीईओ राम प्रसाद चौहान सहित सभी विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर7 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending