Connect with us

ख़बर रायपुर

माओवादी आतंक से प्रभावित क्षेत्रों में दिखने लगी विष्णु के सुशासन की झलक ..

Published

on

माओवादी आतंक नहीं बल्कि मेधावी बच्चे बनेंगे बढ़ते और बदलते बीजापुर की पहचान ,

बीजापुर ज़िले के 100 मेधावी बच्चे राजधानी रायपुर में आज़ादी के महापर्व में होंगे शामिल ..

रायपुर, आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आदिवासी अंचल के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है। यह आत्मविश्वास प्रदेश के मुखिया के प्रति अटूट विश्वास से पैदा हुआ है।सिर्फ़ आठ महीनों में जो बदलाव आया है वो ना सिर्फ़ यहाँ के माहौल में नज़र आने लगा है बल्कि यह आत्मविश्वास यहाँ के बच्चों में भी दिखने लगा है। माओवादी आतंक का दंश झेल रहे बीजापुर के बच्चे अब अपने सपनों की उड़ान भर रहे हैं। कक्षा नवमी और ग्यारहवीं के 100 मेधावी बच्चे हवाई जहाज़ से राजधानी रायपुर पहुँचे हैं। 50 छात्र 12 अगस्त को बस से पहले बीजापुर जगदलपुर और फिर हवाई जहाज़ से जगदलपुर से रायपुर पहुँचे इसी प्रकार 13 अगस्त को 50 छात्राओं का दल राजधानी रायपुर पहुँचा। इन बच्चों में अपने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए ग़ज़ब का उत्साह है। यह बच्चे बढ़ते और बदलते बीजापुर की नयी पहचान गढ़ने को तैयार हैं।

जिले के 100 विद्यार्थी राज्य स्तर पर आयोजित आज़ादी के महापर्व में शामिल होंगे। पहली बार हवाई यात्रा को लेकर बच्चों में बहुत ही उत्साह और उमंग का वातावरण निर्मित हुआ है। राजधानी रायपुर में ये बच्चे राज्यपाल और मुख्यमंत्री निवास पुरखौती मुक्तांगन, मंत्रालय, ऊर्जा पार्क, शॉपिंग मॉल का भ्रमण करेंगे।

कलेक्टर अनुराग पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वनांचल में सुशासन के सूर्य का उदय हो चुका है।

उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में काफ़ी सुधार आया है। राज्य शासन के प्रयासों से बंद पड़े स्कूल खोले जा रहे हैं और हज़ारों बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाया जा रहा है। सुदूर अंचल के 24 बंद स्कूलों को इसी सत्र में वापिस खोला गया है। अब अज्ञानता का अंधकार नहीं बल्कि शिक्षा का उजाला इन आदिवासियों के जीवन में फैल रहा है। उन्होंने कहा वह दिन दूर नहीं जब यहाँ के बच्चे और युवा बीजापुर के विकास की नई इबारत लिखेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending