खबर रायगढ़
ईआरएम एवं ईडब्ल्यूआर के संबंध में आयोजित हुई वर्कशॉप ..

जिला कोषालय अधिकारी ने प्रकरणों के निराकरण के संबंध में दी जानकारी ..
रायगढ़, जिला कोषालय रायगढ़ द्वारा इरर रेक्टिफिकेशन मॉड्यूल (ईआरएम) एवं एक्जिट विड्रॉल रिक्वेस्ट (ईडब्ल्यूआर) विषय पर वर्कशॉप का आयोजन आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें जिले के समस्त डीडीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह द्वारा एनपीएस से ओपीएस विकल्प का चयन किए जाने पर सेवानिवृत्ति, मृत, अशक्तता या फैमिली पेंशन के प्रकरणों में किस तरह एनपीएस राशि का आहरण किया जाना है व पीपीओ जारी करने की पूरी प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेज के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जीपीएफ प्राधिकार पत्र, जीपीएफ ऋणात्मक शेष के संबंध में चर्चा कर निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान कार्मिक संपदा एवं ई-बिल में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका में नॉमिनी के नाम, ओपीएस विकल्प चुनने की प्रविष्टि, कर्मचारी के मृत्यु की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए। वर्कशॉप में सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेन्द्र चंद्रा, सहायक कोषालय अधिकारी श्रीमती ओफरसिया खलखो, कोषालयीन कर्मचारी राजीव बरेठ, अनिल सिंह एवं जिले के समस्त डीडीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …






















You must be logged in to post a comment Login