Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण ..

Published

on

39वां चक्रधर समारोह 07 से 16 सितंबर तक ,

ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे प्रस्तुतियां ,

पद्मश्री हेमामालिनी की नृत्य नाटिका के साथ होगा समारोह का आगाज़ ,

स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी समारोह का आकर्षण ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित निवास में कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर 39वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की पहचान है। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने समारोह में प्रस्तुति देकर इसके गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से मैं सांसद रहा और इस आयोजन को करीब से देखा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि समारोह से मेरा भावनात्मक लगाव भी है। महाराजा चक्रधर ने रायगढ़ को अमूल्य सांस्कृतिक विरासत सौंपी है, जो लगातार समृद्ध हो रहा है। समारोह की लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि कलाकारों और कलाप्रेमियों को वर्ष भर इस समारोह का इंतजार रहता हैं। मुख्यमंत्री साय ने स्थानीय लोक कलाकारों को भी समारोह में प्रमुखता के साथ शामिल करने को कहा।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने मुख्यमंत्री से आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले समारोह में इस वर्ष भी बड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही समरोह में स्थानीय लोक कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि 39वां चक्रधर समारोह 07 से 16 सितम्बर 2024 तक रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। शुभारंभ समारोह में पद्मश्री हेमा मालिनी नृत्य नाटिका ‘राधा रासबिहारी’ की प्रस्तुति देंगी और समापन समारोह में डॉ. कुमार विश्वास कविता पाठ करेंगे। समारोह के दौरान प्रतिदिन सायं 6 बजे से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में नामी कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending