Connect with us

ख़बर रायपुर

उल्लास के रंग में रंगा छत्तीसगढ़ ..

Published

on

पेंटिंग, मेहंदी, चित्रकला, रंगोली, पोस्टर दीवार पेंटिंग केन्द्रित प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आयोजित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का जश्न धूमधाम से मनाया गया। 2 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में साक्षरता सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के दूसरे दिन विभिन्न जिलों में कई रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पेंटिंग, मेंहदी, रंगोली, पोस्टर, चित्रकला और दीवार पेंटिंग जैसी कला विधाओं को केंद्रित किया गया।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ‘सबके लिए शिक्षा’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। स्वयंसेवी शिक्षकों ने असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) आधारित गतिविधियों की जानकारी दी, और उन्हें विभिन्न एफएलएन सामग्री के निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने न केवल शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से राज्य को साक्षरता के नए आयामों की ओर अग्रसर करने का संदेश भी दिया।

साक्षरता सप्ताह के दूसरे दिन उल्लास का माहौल पूरे राज्य में देखने को मिला। इस अवसर पर जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवी शिक्षक, और साक्षरता से जुड़े अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending