Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक हुई आयोजित ..

Published

on

29 अक्टूबर को मतदाता सूची का होगा प्रारंभिक प्रकाशन ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक ली गई। बैठक में कलेक्टर तोपनो ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संबंध में निर्देश जारी किया गया है। जिसके अनुसार 20 अगस्त 2024 से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है, जो कि 18 अक्टूबर 2024 तक किया जाना है। 29 अक्टूबर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारम्भिक प्रकाशन एवं 06 जनवरी 2025 को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

राजनितिक दलों की बैठक में संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 अगस्त से 18 अक्टूबर 2024 तक बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची ईपीक कार्ड में विसंगतियों को दूर किया जाएगा। इस दौरान 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोंगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही सहित अन्य आवश्यक कार्य की जाएगी। पुनरीक्षण गतिविधियों के तहत 29 अक्टूबर 2024 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक दावा-आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी। 09, 10, 16 एवं 17 नवंबर 2024 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। 24 दिसंबर 2024 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा एवं 06 जनवरी 2025 को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, एसडीएम सक्ती अरुण सोम, तहसीलदार बाराद्वार विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती मनमोहन सिंह, श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार जैजैपुर लक्ष्मीकांत कोरी, तहसीलदार डभरा रविशंकर राठौर, तहसीलदार चंद्रपुर आशीष पटेल, निर्वाचन शाखा के श्रवण गभेल सहित अन्य सभी तहसीलदार और विभिन्न राजनितिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे l

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..5 घंटे ago

🩸 प्रफुल्ल देशमुख की पहल से दो मरीजों को मिला जीवनदान, दो रक्तवीरों ने किया आपातकालीन रक्तदान ..

खरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रक्तदान अभियान से जुड़े प्रफुल्ल देशमुख के सतत प्रयासों से शुक्रवार को दो जरूरतमंद मरीजों को...

खबर कोरबा6 घंटे ago

2 अगस्त से शुरू होगा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे हजारों युवा – सतीश प्रकाश सिंह ..

‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ के तहत जिला स्तरीय आयोजन ईवीपीजी कॉलेज कोरबा में, युवाओं को दिलाई जाएगी ‘नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत’...

खबर सूरजपुर ..6 घंटे ago

चौपाटी में स्थायी गुमटी पर बवाल: ठेला व्यवसायियों ने कलेक्टर, नपा अध्यक्ष व सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग ..

वर्षों से अस्थायी ठेलों से कारोबार करने वाले व्यापारियों ने कहा—नगर पालिका की उदासीनता से बिगड़ रही शहर की व्यवस्था,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

अवैध प्रवासियों की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को दें सूचना : सक्ती पुलिस 24×7 टोल फ्री नंबर व कंट्रोल रूम पर दे सकते हैं सूचना, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय ..

सक्ती, जिले में कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

PHE के 1.60 करोड़ के तीन टेंडरों पर सवाल, मिलीभगत के आरोप; कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग ..

PHE टेंडर प्रक्रिया विवादों में, कम दर वाले ठेकेदार अपात्र, चयनित फर्म पर नियमों की अनदेखी के आरोप .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 में पात्र व अपात्र परिवारों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अगस्त तक आमंत्रित ..

सक्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024 में सर्वेक्षित परिवारों का ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित विशेष ग्रामसभा से अनुमोदन...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

प्रकृति, आस्था और इतिहास का अद्भुत संगम है दमउदहरा, बारिश में निखरती है सक्ती की पर्यटन धरोहर ..

दमउदहरा की ओर बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान, जिला प्रशासन ने सुरक्षा नियमों के पालन की की अपील .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending