Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवानिवृत्त प्राध्यापक श्यामा प्रसाद चरण चौबे को मंच ने दी श्रद्धांजलि ..

Published

on

साथ नहीं जाता है कुछ भी कोई नहीं जाता है, केवल सत्कर्मों की अक्षय कीर्ति समय गाता है: रमेश सिंघानिया ..

सक्ती, सांस्कृतिक विकास मंच सक्ती द्वारा विवेकानंद योगपीठ शक्ति में 2 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय शक्ति के सेवानिवृत्त प्राध्यापक और सांस्कृतिक विकास मंच सक्ति के भूतपूर्व अध्यक्ष श्यामा प्रसाद चरण चौबे को 26 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी के दिन निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और वेद मंत्रों के साथ उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष एल आर जायसवाल ने चौबे जी को काव्यात्मक शैली में श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

मंच के संरक्षक रमेश सिंघानिया ने जीवन को नश्वर और क्षणभंगुर बताते हुए उनके सरल व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि रामायण भागवत पुराण और गीता के प्रकांड विद्वान चौबे जी के निधन से अंचल को अपूर्णीय क्षति हुई है। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्या शालू पाहवा ने उन्हें कर्तव्य के प्रति सतत् जागरूक व्यक्ति बताते हुए कहा कि समय के पाबंद चौबे जी अर्थशास्त्र में निष्णात होने के बावजूद जब भी महाविद्यालय पढ़ाने आते थे छात्रों को जो पढ़ाना है उसे पढ़ कर आते थे। और उसे इस विशिष्ट शैली में पढ़ाते थे कि नीरस विषय भी सरस हो जाता था तथा छात्र कभी बोरियत महसूस नहीं करते थे और उनका पीरियड अटेंड करने को उत्सुक रहते थे।

भूतपूर्व छात्र देवदत चंद्रा, रघुनाथ जायसवाल, चतुर सिंह चंद्रा, गिरधारी लाल चौहान ने भी इस अवसर पर उनसे संबंधित संस्मरण सुनाए और उनकी अध्यापन शैली की प्रशंसा की। अधिवक्ता चितरंजय पटेल, पूर्णानंद गबेल, हरीश दुबे, दिनेश साहू, हरिसिंह सिदार, भगत राम साहू, प्रेमचंद श्रीवास्तव, राजकुमार पटेल आदि ने उनसे संबंधित संस्मरण सुनाते हुए बताया कि गीता रामायण भागवत आदि धार्मिक ग्रंथ उन्हें कंठस्थ थे। वे हिंदी अंग्रेजी दोनों में भागवत कथा का विद्वता पूर्ण व्याख्यान देने में सक्षम थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 मिनट ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा2 घंटे ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..18 घंटे ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

खबर अकलतरा ..19 घंटे ago

नशे से दूर रहकर ही बनेगा स्वस्थ समाज, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ ..

वेल विशर फाउंडेशन ने कटनई में निकाली जागरूकता रैली, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम .. अकलतरा,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

रबी सीजन में टोकन से मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में टोकन आधारित वितरण की तैयारी तेज, रकबे के आधार पर मिलेगा...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

स्वास्थ्य विभाग डभरा के अकाउंट मैनेजर (बीएएम) चिरंजीव चंद्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ..

करीब 20 दिनों से अस्पताल में चल रहा था उपचार, रविवार सुबह 8:30 बजे उनके ग्राम बरभांठा (घोघरी) में होगा...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

छह माह तक नियमित दवा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीबी से हुए स्वस्थ ..

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से मिला निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता का लाभ .. सक्ती, समय पर बीमारी की पहचान,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending