Connect with us

खबर सक्ती ...

डिजीटल फसल सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण का हुआ आयोजन ..

Published

on

जिला सक्ती के तहसील नया बाराद्वार में होगा डिजीटल फसल सर्वेक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला सक्ती के तहसील नया बाराद्वार में डिजीटल फसल सर्वेक्षण कराया जा रहा है। डिजीटल फसल सर्वेक्षण के सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर तोपनो की उपस्थिति में आज तहसील नया बाराद्वार के चयनित ग्रामों के सर्वेयर, सुपरवाईजर (पटवारी), सत्यापनकर्ता (राजस्व निरीक्षक) एवं जांचकर्ता अधिकारी के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत भारत सरकार कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा जिला सक्ती अंतर्गत डिजीटल फसल सर्वेक्षण हेतु तहसील नया बाराद्वार का चयन किया गया है।

डिजीटल फसल सर्वेक्षण के संबंध में आयेजित प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त के द्वारा उपस्थित सभी सर्वेयर, सुपरवाईजर, सत्यापनकर्ता एवं जांचकर्ता अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सर्वेयर के द्वारा Agristack App के माध्यम से किसानों या भूमिस्वामियों के सर्वेक्षण नंबर में जीपीएस मैप के माध्यम से पहुंचेगा। सर्वेयर प्लाट में पहुंचकर फसल का फसल विवरण की जानकारी प्रविष्ट करेगा एवं फोटोग्राफ अपलोड करेगा। जिसे सुपरवाईजर के द्वारा स्वीकृत किया जायेगा।

भू-अभिलेख शाखा सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील नया बाराद्वार में कुल 35 ग्राम हैl जिसमें से 29 ग्रामों में डिजीटल फसल सर्वेक्षण किया जायेगा। इन चयनित 29 ग्रामों में 53727 खसरा एवं 16082 खाताधारक है। इन ग्रामों से सर्वेक्षण हेतु स्थानिय सर्वेयर (महिला व पुरुष) के द्वारा डिजीटल फसल सर्वेक्षण कराया जायेगा। प्रत्येक ग्राम में आवश्यकतानुसार सर्वेयर कार्य करेंगे। भूमिस्वामी या किसान स्वेच्छा से अपने सर्वेक्षण नबर (खेत का) सर्वे भी कर सकेंगे। सर्वेयर को तहसीलदार के द्वारा प्रतिदिन सर्वेक्षण हेतु सर्वेक्षण नंबर आबंटित किया जायेगा।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकडा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, उपसंचालक कृषि शशांक शिंदे, तहसीलदार नया बाराद्वार विद्याभूषण साव, अधीक्षक भू-अभिलेख बैजू लाल कंवर, विभिन्न राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं चयनित ग्रामों के सर्वेयर उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..6 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा ..

कुलगाम जिला प्रशासन देगा 6 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता, 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता जारी .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जम्मू-कश्मीर...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..6 घंटे ago

कुलगाम आतंकी हमले के मृतक भूपेंद्र भैना के घर पहुंचीं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, परिजनों को गले लगाकर बंधाया ढांढस ..

एसपी सुनील शर्मा के साथ शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, हरसंभव प्रशासनिक सहायता का दिया भरोसा .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, दक्षिण कश्मीर...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि ..

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती मे अग्रवाल सभा की नई पहल: महिलाओं के लिए निःशुल्क जुम्बा, जिम व योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ..

अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया उद्घाटन, एक माह तक समाज की महिलाएं व युवतियों को मिलेगा स्वास्थ्य...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

जांजगीर-चांपा और सक्ती में कथित फर्जी शिक्षा केंद्रों का जाल, छात्रवृत्ति व कंप्यूटर का झांसा देकर हजारों रुपये वसूलने का आरोप ..

दो-दो कमरों के मकानों से विश्वविद्यालयों के नाम पर संचालित हो रहे कथित सेंटर, उच्च शिक्षा विभाग और निजी विश्वविद्यालय...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

🩸 प्रफुल्ल देशमुख की पहल से दो मरीजों को मिला जीवनदान, दो रक्तवीरों ने किया आपातकालीन रक्तदान ..

खरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रक्तदान अभियान से जुड़े प्रफुल्ल देशमुख के सतत प्रयासों से शुक्रवार को दो जरूरतमंद मरीजों को...

खबर कोरबा1 दिन ago

2 अगस्त से शुरू होगा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे हजारों युवा – सतीश प्रकाश सिंह ..

‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ के तहत जिला स्तरीय आयोजन ईवीपीजी कॉलेज कोरबा में, युवाओं को दिलाई जाएगी ‘नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत’...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

चौपाटी में स्थायी गुमटी पर बवाल: ठेला व्यवसायियों ने कलेक्टर, नपा अध्यक्ष व सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग ..

वर्षों से अस्थायी ठेलों से कारोबार करने वाले व्यापारियों ने कहा—नगर पालिका की उदासीनता से बिगड़ रही शहर की व्यवस्था,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध प्रवासियों की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को दें सूचना : सक्ती पुलिस 24×7 टोल फ्री नंबर व कंट्रोल रूम पर दे सकते हैं सूचना, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय ..

सक्ती, जिले में कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

PHE के 1.60 करोड़ के तीन टेंडरों पर सवाल, मिलीभगत के आरोप; कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग ..

PHE टेंडर प्रक्रिया विवादों में, कम दर वाले ठेकेदार अपात्र, चयनित फर्म पर नियमों की अनदेखी के आरोप .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending