Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्य सचिव ने ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2024 की तैयारियों की समीक्षा की ..

Published

on

रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के लिए गठित राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। यह अभियान राज्य में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलाया जा रहा है। बैठक में ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2024 में सभी नागरिकों को शामिल करने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान स्वच्छता को प्रोत्साहन देने पर बल दिया जाएगा। इस अभियान के तीन प्रमुख घटक जिसमें जनभागीदारी, स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता शामिल किए गए हैं।

स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं और अन्य हितकारक के लिए सफाई मित्र, सुरक्षा शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में स्वच्छता हितग्राहियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा।

इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभियान में जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों की जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अभियान के संबंध में कलेक्टरों को भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं के भवनों, व्यावसायिक परिसरों, बाजारो, शैक्षणिक संस्थाओं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट हब, रोड्स, हाईवे और रेल्वे ट्रेक सहित अन्य जगहों पर स्वच्छता के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। बैठक में मुख्य सचिव ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को पीएमएवाय के हितग्राहियों को 15 सितंबर को प्रधानमंत्री द्वारा ऑनलाइन राशि अंतरण करने के कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित इस बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन बसवराजु एस., राज्य मिशन डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्रीमती जयश्री जैन सहित स्कूल शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, सभी जिलों के कलेक्टर समस्त आयुक्त नगर पालिक निगम और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..14 घंटे ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

नई दिल्ली ..15 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 ..

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र , पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित ..

जांजगीर-चांपा, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय सक्ती में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ..

कार्यक्रम के संयोजक राम नरेश यादव ने छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विकसित भारत के संकल्प से कराया परिचित ,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

चंद्रपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रहासिनी मंदिर और बस स्टैंड से चोरी हुई थीं बाइक, आरोपी के घर की बाड़ी के पीछे छिपाकर रखी गई...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

राज्योत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, 2 नवंबर को जेठा ग्राउंड में सजेगा उत्सव का मंच ..

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लगेगा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शनी मेला .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सत्ता खोकर तड़प रही कांग्रेस, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर फैला रही अराजकता : प्रशांत सिंह ठाकुर ..

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संगोष्ठी में कांग्रेस पर साधा निशाना, SIR प्रक्रिया को लेकर रखे तथ्य .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending