Connect with us

खबर बिलासपुर

पुलिस द्वारा गुंडा तत्वों पर सख्त कार्यवाही, जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित ..

Published

on

बिलासपुर को सुरक्षित बनाने की मुहिम, पुलिस ने कई अपराधियों को भेजा जेल ..

बिलासपुर, मुख्यमंत्री द्वारा कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के तहत, बिलासपुर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने जिले के सभी थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारियों को गुंडा तत्वों और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा जिले में लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं।

पुलिस की इन कार्यवाहियों में अब तक लगभग 175 गुंडा तत्वों की गतिविधियों की निगरानी की गई है। इसके साथ ही, धारा 170 के अंतर्गत 76 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अशांति फैलाने की आशंका पर धारा 126 और 135 के तहत 89 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों के पास से अवैध घातक हथियार बरामद कर उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा, लंबे समय से फरार चल रहे 37 स्थाई वारंटियों और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिलासपुर को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता और कड़ी कार्रवाई कर रही है, जिससे जिले में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित हो सके।

पुलिस की इस सक्रियता से जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता को एक सुरक्षित वातावरण मिल रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..8 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को जिले में वर्षा की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट ..

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका ..

एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय ..

251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं, पूर्ववर्ती OTS योजना की तुलना में विक्रय प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि ,...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी ..

तीन जिलों में 2.70 करोड़ रुपये से बनेंगे भवन, विभागीय सेवाओं और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को मिलेगी मजबूती .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: अब आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी मिलेगा यात्रा बीमा, 27 अक्टूबर से होगी शुरुआत ..

ऑनलाइन ई-टिकट की तरह काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगी बीमा सुविधा , डिजिटल भुगतान और मोबाइल नंबर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सक्ती के 165 वरिष्ठ नागरिक ओडिशा रवाना ..

पुरी के जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर के करेंगे दर्शन .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending