Connect with us

खबर सक्ती ...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कलेक्टर ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ किया साफ सफाई ..

Published

on

सक्ती, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय और कलेक्टर कार्यालय परिसर पर साफ सफाई किया। कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में आज जिला प्रशासन सक्ती और शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी छात्र छात्राओं को स्वच्छता का संदेश दिए और अपने घर, स्कूल, कॉलेज सहित सभी को अपने आसपास साफ सफाई रखने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने कहा। इस अवसर पर स्वागत की कड़ी में सर्वप्रथम कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का स्वागत प्रो. सोमेश कुमार घितोड़े (जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना) द्वारा पुष्पगुच्छ और एनएसएस बैज लगाकर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा छात्र छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

स्वच्छता कार्यक्रम में आज कॉलेज कैंपस कलेक्ट्रेट सक्ती और रेलवे स्टेशन जेठा पर भी साफ सफाई किया गया। इस अवसर पर आज छात्र छात्राओं के मध्य स्वच्छता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता जिसमे रंगोली, पोस्टर और भाषण गीत में भाग लिया गया साथ ही सभी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डी पी पाटले, असिस्टेंट प्रोफेसर सोमेश घितोड़े, प्रो अजय देवगन, प्रो ललित सिंह, प्रो हेमपुष्पा चंद्रा, प्रो ऋतु पटेल, प्रो सीमा साहू, प्रो महेंद्र यादव, प्रो अनिल खरे, प्रो ज्योति कुशवाहा, प्रो टी पी टंडन, प्रो विद्या सागर, प्रो श्रुति द्विवेदी सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राए उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending