Connect with us

खबर रायगढ़

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में भालुमार में आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा ..

Published

on

राशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप आयोजित करने के दिए निर्देश ,

कलेक्टर गोयल ने पीएम आवास के हितग्राहियों को नवीन स्वीकृति आदेश एवं अभिनंदन पत्र सौंपा ,

कलेक्टर एवं एसपी ने ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ ,

रायगढ़, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में विकास खंड घरघोड़ा के ग्राम-भालुमार में आज विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर गोयल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे।

ग्रामसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्राम सभा की कार्यवाही प्रारंभ की गई। पंचायत सचिव द्वारा ग्राम सभा के एजेंडा बिंदुओं को उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। कलेक्टर गोयल ने ग्रामीणों से राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन राशि, सुकन्या समृद्धि योजना, गर्भवती माताओं के लिए मिलने वाली पोषण आहार की राशि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर गोयल ने जनपद सीईओ को ग्राम में राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती सुमन अग्निहोत्री के 2021 से अनुपस्थित होने की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने विकास खंड शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा ग्राम में सड़कए स्कूल भवनए आंगनवाड़ी भवन की मांग की।

इस दौरान एसडीएम घरघोड़ा रमेश कुमार मोर, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत एन.आर. पटेल, जनपद सीईओ घरघोड़ा विरेन्द्र कुमार राय सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामसभा भालूमार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर एवं एसपी ने ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ –

गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य बनता है कि हम गंदगी को दूर कर देश की सेवा करें। इसके लिए हम हर सप्ताह दो घंटे श्रम दान करें। अपने आस-पास को स्वच्छ रखें और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।

कलेक्टर ने पीएम आवास के हितग्राहियों को नवीन स्वीकृति आदेश एवं अभिनंदन पत्र सौंपा –

घरघोड़ा के ग्राम-भालुमार में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान कलेक्टर गोयल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के वर्ष 2024-25 के नवीन स्वीकृति प्राप्त 50 हितग्राही को स्वीकृति आदेश एवं 5 हितग्राही जो आवास निर्माण पूर्ण कर चुके हैं उनको अभिनंदन पत्र प्रदाय किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा8 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा8 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending