Connect with us

खबर रायगढ़

250 संकुलों के शैक्षिक समन्वयकों की हुई विभागीय समीक्षा बैठक ..

Published

on

शालाओं का माह में दो बार निरीक्षण कर अवलोकन पंजी में टीप अनिवार्यता अंकित करने के दिए गए निर्देश ,

शनिवार को हर स्कूल में करें विशेष कोचिंग कक्षा संचालित ,

उल्लास कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने ली गई उल्लास शपथ ..

रायगढ़, जिले के सभी 250 संकुलों के शैक्षिक समन्वयकों की विभागीय समीक्षा बैठक आज सृजन सभा कक्ष में आयोजित हुई। डीईओ राव द्वारा सभी सीएसी को अपने संकुल के अधीन आने वाले समस्त शालाओं का माह में दो बार अनिवार्यता अवलोकन करने एवं अवलोकन के दौरान सभी बिंदुओं को उल्लेख करते हुये टीप अनिवार्यता लिखने का निर्देश दिए गए। अवलोकन के दौरान बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की भली-भांति जांच करने एवं गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक सहयोग करने के निर्देश दिए।

नियमित रूप से साप्ताहिक, मासिक परीक्षा लेने और इनकी परिणामों की समीक्षा करने, प्रत्येक शिक्षक का पाठ्यक्रम एवं डेली डायरी अनिवार्यता तैयार करने, हर 15 दिन में पाठ्यक्रम पूर्णता की समीक्षा प्रधान पाठक द्वारा करने, कमजोर बच्चों को चिन्हांकन कर अतिरिक्त कक्षा संचालन करने, आगमन-निगमन पंजी का संधारण नियमित करने, माध्यमिक शाला के छात्रों को नियमित प्रायोगिक कार्य कराने, शाला प्रबन्धन समिति की हर माह बैठक आयोजित करने, शाला में अनियमित उपस्थिति या लगातार अनुपस्थित बच्चों के पालक सम्पर्क कर कक्षा में नियमित उपस्थित कराने के निर्देश दिये।

नवोदय विद्यालय परीक्षा एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृति में सभी पात्र बच्चों का फॉर्म निर्धारित तिथि तक भराने का लक्ष्य देकर हर शनिवार को विशेष कोचिंग कक्षा अनिवार्य संचालित करने के निर्देश दिए। जेईई एवं नीट परीक्षा के लिये बच्चों को मार्गदर्शन देकर तैयार करने को कहा। मीटिंग के दौरान अपार आई डी बनाने के लिये युडाइस पोर्टल पर सभी छात्रों का आधार से वेरिफिकेशन करने एवं जिन छात्रों का वेरिफिकेशन हो गया है उनका आज से अपार आई डी जनरेट करने एवं जिनका वेरिफिकेशन पूर्ण नही है, उनसे आधार कार्ड मंगाकर वेरिफिकेशन तत्काल पूर्ण करते हुये अपार आई डी जनरेट करने के निर्देश दिए गए। आधार वेरिफिकेशन में आने वाली असुविधा एवं उसके निराकरण के लिये रवि सिंह द्वारा सभी सीएसी को विस्तार से समझाया। बैठक के दौरान डीईओ द्वारा उल्लास कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश देते हुये सभी को उल्लास शपथ कराया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान जिला मिशन समन्वयक नरेन्द्र चौधरी, सहायक संचालक तरसिला एक्का, उत्कर्ष जिला नोडल एवं एपीसी भुवनेश्वर पटेल, एपीसी आलोक स्वर्णकार, भूपेंद्र पटेल, बीईओ रायगढ़ घनाराम जाटवर, पुसौर दिनेश पटेल, खरसिया शैलेश देवांगन, धरमजयगढ़ रवि सारथी, घरघोड़ा सुन्दरमणि कोंध, बीआरसी धरमजयगढ़ मनोज साहू, खरसिया प्रदीप साहू, लैलूँगा अरविंद राजपूत, तमनार जय प्रकाश साहु रायगढ़ मनोज अग्रवाल एवं पुसौर शैलेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..44 मिनट ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ! ..

ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, आधार कार्ड से नाम और जन्मतिथि का मिलान कराना अनिवार्य .. सक्ती, श्रम विभाग में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

रबी सीजन से पहले उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था पर कृषि विभाग की तैयारी तेज ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में अधिकारियों को मिला एफएफएस प्रणाली का प्रशिक्षण, दलहन-तिलहन की खेती को...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

त्योहारों से पहले छोटे व्यापारियों को राहत, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने बांटे चिल्लर सिक्के ..

जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव की पहल से दुकानदारों को मिलेगी लेन-देन में सहूलियत, सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा सेतु केंद्र से उत्तरी बाई को मिला आय प्रमाण पत्र, त्वरित कार्रवाई से हुई समय की बचत ..

सरल प्रक्रिया और कर्मचारियों के सहयोग से मिली राहत, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार .. सक्ती,...

खबर पाली1 दिन ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending