Connect with us

ख़बर रायपुर

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, युवा नेता सूरज महंत ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं ..

Published

on

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत और युवा नेता सूरज महंत ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर माता दुर्गा की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की है।

इस मौके पर श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपने संदेश में कहा, “नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूरे भक्ति भाव से आराधना की जाती है। यह पर्व हमें जीवन में नारी शक्ति के महत्व और उनकी भूमिका को समझने का अवसर देता है। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करें।” उन्होंने विशेष रूप से समाज में कन्याओं के प्रति आदर भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

डॉ. चरण दास महंत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “नवरात्रि केवल देवी दुर्गा की आराधना का समय नहीं है, बल्कि यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान और उनके महत्व को स्वीकारने का अवसर भी है। शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ रूप हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं में शक्ति और साहस का पाठ पढ़ाते हैं।” उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं और समाज में एकता, भाईचारे और सौहार्द्र की भावना को सशक्त करें।

युवा नेता सूरज महंत ने भी नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह पर्व हमें आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी देता है। नवरात्रि के नौ दिनों में हमें शक्ति, धैर्य और सकारात्मकता को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए।”

महंत परिवार ने समस्त प्रदेशवासियों से इस पर्व को सामूहिक रूप से श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाने की अपील की है, और देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending