Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत भव्य रास गरबा 2024 कार्यक्रम में हुए शामिल ..

Published

on

सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन ,

भव्य आयोजन ने नगरवासियों के दिलों में भरी नई ऊर्जा और उत्साह ..

सक्ती, नवरात्रि के पावन अवसर पर सक्ती में मित्र क्लब एवं मारवाड़ी महिला जागृति शाखा के द्वारा नगर के हृदय स्थल शुभम ग्रीन्स, हटरी चौक में भव्य रास गरबा 2024 का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत थे, जिन्होंने गरबा उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनका भव्य स्वागत स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आयोजकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जयसवाल ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में नोवेल वर्मा, त्रिलोकचंद जायसवाल, नरेश गेवाडीन और रश्मि गबेल उपस्थित थे।

डॉ. चरण दास महंत ने अपने संबोधन में नवरात्रि के इस सांस्कृतिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करते हैं।

मित्र क्लब के निखिल, मयंक अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि के धार्मिक महत्व के साथ-साथ समाज में सहयोग और एकजुटता की भावना को प्रबल करना था। महिला जागृति शाखा की रीना गेवाडीन ने बताया कि इस आयोजन से समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह और सहयोग की भावना और भी बढ़ी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। इस भव्य रास गरबा 2024 उत्सव में लोगों की भारी भागीदारी ने इसे सफलतम आयोजन में बदल दिया।

इस भव्य आयोजन ने नगरवासियों के दिलों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending