Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती: जगराता कार्यक्रम में जा रही पिकअप वाहन के केनाल में गिरने से बड़ा हादसा टला, दो बच्चे लापता ..

Published

on

डॉ. महंत ने नहर का पानी बंद करने और लापता बच्चों की खोजबीन के लिए प्रशासन को हरसंभव प्रयास करने को कहा ..

सक्ती, जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव में 9 अक्टूबर की रात्रि करीब 9:00 बजे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम बैलाचूवा से 20 लोग जगराता कार्यक्रम में शामिल होने सलिहाभाटा जा रहे थे, जब उनकी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर मेंन केनाल में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन का चालक नशे में था और दुर्घटना उस समय हुई जब पिकअप के सामने अचानक एक मवेशी आ गया, जिससे वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन व जिला कलेक्टर को सूचना दी। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान में 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पिकअप में सवार दो बच्चे, जिनमें 6 वर्षीय इंद्रा और चालक का 6 वर्षीय बेटा शामिल हैं, समाचार लिखे जाने तक लापता हैं।

दुर्घटना के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सक्ती के विधायक डॉ. चरण दास महंत ने घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी से बात की और जल संसाधन विभाग को नहर के पानी को बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला प्रशासन को लापता बच्चों की खोजबीन के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग दोनों लापता बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे से गूंजा सक्ती, भाजपा की विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब ..

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना , लोकतांत्रिक संस्थाओं की...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव विकासशील .

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान .....

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश , बीजापुर जिले में...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending