Connect with us

खबर कोरबा

बड़ी खबर: जनदर्शन में हुई पटवारी की शिकायत, ग्रामीण ने पैसा लेने और काम नहीं करने का लगाया आरोप ..

Published

on

अपर कलेक्टर ने तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही के लिए कहा ,

ट्राइसाइकल, भूमि संबंधी विवाद जैसे समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन हुए प्राप्त ..

कोरबा, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवेदनों का जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज ग्राम तिलकेजा के ग्रामीण बसंत राव शिंदे ने फौती नामांतरण, ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी द्वारा पैसा मांगने और 25 हजार रूपए दिए जाने के पश्चात् भी ऋण पुस्तिका नहीं बनाने की शिकायत करते हुए संबंधित पटवारी के विरूद्ध कलेक्टर से कार्यवाही की मांग की। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार को आवेदन प्रेषित कर इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में राजस्व अभिलेख, विद्युत विभाग, ट्राइसाइकल की मांग, जमीन विवाद तथा अपनी जमीन अन्य लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की है। रूमगरा की श्रीमती फूलबाई कंवर ने जनदर्शन में कलेक्टर को शिकायत की है कि उनके खसरा नंबर 813/5 रकबा 0.53 को गैर आदिवासी द्वारा कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत में नंदकिशोर, बाबूचंद, मतिबाई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कब्जा धारियों द्वारा उनके हक की ज़मीन पर कब्जा कर अनावश्यक विवाद उत्पन्न किया जा रहा है।

इसी तरह जनदर्शन में ग्राम बोकरदा तहसील करतला के अजय कुमार ने वनभूमि को साठगांठ कर पट्टे प्राप्त करने और निरस्त करने, सरस्वती सोनी ने अभिलेख में नामांतरण, ग्राम कोथारी की सुकुत राम ने उनकी जमीन को अन्य व्यक्ति के नाम पर कराने की शिकायत की। इसके साथ ही जनदर्शन में केसला भिलाईबाजार में सबस्टेशन और कर्मचारी की मांग, सरईसिंगार से धरमपुर तक सड़क डामरीकरण की मांग सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान खाद्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, महिला व बाल विकास सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending