Connect with us

खबर सक्ती ...

खाखी किड्स आज के बच्चे ही बनेंगे कल की शक्ति ..

Published

on

जिला सक्ती में ‘खाखी किड्स’ अभियान: बच्चों को बनाया गया साइबर और ट्रैफिक बडी ..

सक्ती, बच्चों को समाज का चेंज एजेंट मानते हुए जिला सक्ती में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में ‘खाखी किड्स’ अभियान शुरू किया गया है। इस पहल के तहत स्कूलों में बच्चों को साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मनीष कुंवर के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के जरिए बच्चों को ‘साइबर बडी’ और ‘ट्रैफिक बडी’ के रूप में तैयार किया जा रहा है।

आज जैजैपुर के संस्कार सेंट्रल स्कूल (सी.बी.एस.सी.) और संस्कार स्कूल (सी.जी. बोर्ड) में 350 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान साइबर फ्रॉड से बचाव के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई, जैसे कि ओटीपी साझा न करना, अनजाने लोगों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचना, अनचाहे लिंक पर क्लिक न करना, और टेलीग्राम और शेयर ट्रेडिंग के जोखिमों से सावधान रहना।

इसके अलावा, ट्रैफिक नियमों के प्रति भी बच्चों को जागरूक किया गया। उन्हें बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनने, और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई। बच्चों ने इस जागरूकता कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लिया और पुलिस का पूरा सहयोग करते हुए कार्यक्रम का स्वागत किया।

इस अभियान में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मनीष कुंवर, थाना प्रभारी जितेन्द्र कोसले, और साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा का मानना है कि यदि आज के बच्चे जागरूक होंगे तो वे अपने परिवार और समाज को भी जागरूक बना सकेंगे, जिससे आने वाले कल में एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 मिनट ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending