Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं मिडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण किये जाने का कार्यक्रम जारी किया गया है और मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आज जिले के सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियो, प्रतिनिधियों एवं मिडिया प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभाकक्ष जांजगीर में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में निर्वाचक नामावली में 01 जनवरी 2024 की स्थिति में निर्वाचक नामावली में नाम जुड़ाने, संशोधन एवं विलोपन की प्रकिया से अवगत कराया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने बताया कि नगरीय निकाय के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर, चांपा, अकलतरा, पामगढ़ के कार्यालय एवं समस्त सहा. रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार के कार्यालय तथा सभी नगरपालिका, नगर पंचायत के कार्यालयों में आम जनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगा। त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत 24 अक्टूबर 2024 को कार्यालयीन समय पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर, चांपा, अकलतरा, पामगढ़ के कार्यालय एवं समस्त सहा. रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार के कार्यालय एवं सभी जनपद पंचायत के कार्यालय एवं जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में आम जनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगा। बैठक में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, संयुक्त कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

दावा एवं आपत्तियों को प्राप्त करने हेतु निर्धारित स्थलों की पंचायतवार, निकायवार, वार्डवार कुल संख्या एवं विस्तृत जानकारी –

नगरीय निकाय के अंतर्गत नगरपालिका, नगर पंचायतों के समस्त वार्डों के मतदान केन्द्रों में दावा और आपत्तियां प्राधिकृत कर्मचारियों के माध्यम से 23 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती है। नगरपालिका जांजगीर-नैला के 25 वार्ड, नगरपालिका चांपा के 27 वार्ड, नगरपालिका अकलतरा के 20 वार्ड, नगर पंचायत नवागढ़, शिवरीनारायण, सारागांव, बलौदा, नरियरा, पामगढ़, राहौद, खरौद के 15-15 वार्डों में निर्धारित तिथि तक दावा आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है। त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत सभी जनपद पंचायतों के प्रत्येक ग्राम पंचायत कार्यालय में दावा और आपत्तियां 29 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती है। जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत 93 ग्राम पंचायत, अकलतरा अंतर्गत 56 ग्राम पंचायत, पामगढ़ अंतर्गत 59 ग्राम पंचायत, बलौदा अंतर्गत 65 ग्राम पंचायत, बम्हनीडीह अंतर्गत 60 ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथि तक दावा आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है। नगरीय निकाय के अंतर्गत नगरपालिका/नगर पंचायतों के समस्त वार्डों का दावा आपत्तियां मतदाता सूची के प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है तथा उनका निराकरण की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 है। त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड के ग्राम पंचायतों में दावा आपत्तिया मतदाता सूची के प्रकाशन 24 अक्टूबर 2024 से 29 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है तथा उनका निराकरण की अंतिम तिथि 04 नवम्बर 2024 है।

निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन –

नगरीय निकाय के अंतर्गत नगरीय निकाय के कुल 192 वार्ड में नगरपालिका जांजगीर-नैला के 25 वार्ड, नगरपालिका चांपा के 27 वार्ड, नगरपालिका अकलतरा के 20 वार्ड, नगर पंचायत नवागढ़, शिवरीनारायण, सारागांव, बलौदा, नरियरा, पामगढ़, राहौद, खरौद के 15-15 वार्डों में वार्ड की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर 2024 को सर्वसाधारण के लिए वार्डवार किया जावेगा। त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत, जिले में कुल 334 ग्राम पंचायतों के निर्वाचन हेतु पांच विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 29 नवम्बर 2024 को सर्वसाधारण के लिए किया जावेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 मिनट ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 मिनट ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...39 मिनट ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा24 घंटे ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending