Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर के निर्देशन में सक्ती जिले के बोर्ड परीक्षा परिणाम को सुधारने स्कूलों का किया जा रहा सघन निरीक्षण ..

Published

on

जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा गुणवत्ता सुधारने सक्ती विकासखंड के स्कूल का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आज सक्ती विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल परसदाखुर्द में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षा में परिणाम को उत्कृष्ट करने विद्यार्थीयों और शिक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन और दिशा निर्देश दिये गए।

औचक निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने विद्यार्थियों से विषय संबंधित प्रश्न पूछे ,कोर्स की पूर्णता की जानकारी ली तथा बच्चो को प्रतिदिन प्रत्येक विषयों के अनुसार कार्ययोजना बनाकर तैयारी में जुटने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय प्रभारी प्राचार्या श्रीमती सविता चौधरी को सतत मॉनिटरिंग करते रहने तथा प्रभावशाली कार्ययोजना बनाकर परीक्षा परिणाम हेतू गुणवत्ता को और अधिक बढ़ाने कहा, शिक्षकों को नियमित रूप से अध्यापन कराने के साथ-साथ परीक्षा के ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र बनाकर निरंतर अभ्यास कराने पर जोर दिया व पालकों को बैठक लेकर पेपर दिखाकर विद्यार्थियों को अध्ययन में सहयोग प्राप्त करने, नियमित विद्यालय भेजने, विद्यालय के पुस्तकालय, प्रयोगशाला, गणित, विज्ञान कक्ष, प्रेक्टिकल व्यवस्था से संबंधित अन्य दिशानिर्देश भी दिए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों में हर्ष जाहिर करते हुए संभाग स्तर जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त 6 विद्यार्थियों कुनाल, रोहन, राहुल महिमा हिमांशी, सोनिया को जिला शिक्षा अधिकारी ने शिल्ड प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी तथा एक अन्य कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 10वी की छात्रा सुश्री महिमा सिंह सिदार के बिलासपुर संभाग से वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल की सहभागिता पर छात्रा और मार्गदर्शक प्रेरक शिक्षिका श्रीमती कमला दपी गवेल को प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया । निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के समस्त संबंधित स्टाफ उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

दिवाली पर सक्ती विधानसभा को डॉ. चरणदास महंत की बड़ी सौगात, 2.96 करोड़ के 74 विकास कार्यों को मंजूरी ..

दृष्टिबाधित बच्चों के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत, गांव-गांव में बनेंगे छतदार चबूतरे, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और मंगल...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..2 दिन ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending