Connect with us

ख़बर रायपुर

शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग की अहम भूमिका : सचिव पी. दयानंद ..

Published

on

सूचना क्रांति में सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश ,

सरल और आकर्षक भाषा में प्रचार सामग्री तैयार करने पर जोर ,

जनसंपर्क विभाग के सचिव पी. दयानंद ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के सचिव पी. दयानंद ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में जनसंपर्क अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान सचिव पी. दयानंद ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 10 महीनों में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए अनेक फ्लैगशिप योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनसे समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक किया जाए ताकि राज्य के हर कोने तक इनकी जानकारी पहुंचे।

सूचना क्रांति के दौर में सोशल मीडिया का महत्व बढ़ा –

सचिव पी. दयानंद ने जनसंपर्क अधिकारियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सूचना क्रांति का है और इस दौरान सोशल मीडिया का प्रभाव और महत्व काफी बढ़ गया है। इसलिए, अधिकारी इस माध्यम का उपयोग कर तेजी से और प्रभावी ढंग से सूचना लोगों तक पहुंचाएं।

सरल और आकर्षक भाषा का प्रयोग हो –

सचिव पी. दयानंद ने कहा कि प्रचार सामग्री की भाषा सरल, आकर्षक और पठनीय होनी चाहिए। सफलता की कहानियों में उन लोगों के जीवन में आए बदलाव को शामिल किया जाए जो योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। साथ ही, योजनाओं से संबंधित होर्डिंग्स नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई जाएं ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके।

बैठक में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रचार-प्रसार कार्यों की भी समीक्षा की गई। सचिव पी. दयानंद ने जिला जनसंपर्क कार्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और विभागीय सेट-अप को सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद –

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के संचालक अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक जे.एल. दरियो, उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, संतोष मौर्य, श्रीमती हर्षा पौराणिक सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..13 घंटे ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending