Connect with us

खबर बिलासपुर

आयुष स्वास्थ्य मेला में 432 मरीजों का निःशुल्क इलाज ..

Published

on

बिलासपुर, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत गोंदईया, वि ख बिल्हा में विकास खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जनपद सदस्य दिलहरन साहु एवं सरपंच संतोष केवट ने भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना कर किया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमुदिनी पटेल एमडी कायचिकित्सा ने स्वागत भाषण में आयुष विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता को ज्यादा से ज्यादा आयुष पद्धति द्वारा लाभ देना है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) एवम आयुष ग्राम के योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया। शिविर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु 350 रोगियों को काढ़ा वितरण किया गया। शिविर में वात रोग, आमवात, उदर रोग, ज्वर, कास प्रतिश्याय, श्वास, अर्श, भगंदर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्त्री रोग, पांडू रोग, नेत्र, कर्ण इत्यादि रोग का इलाज किया गया। मौसमी बीमारी के लिए जागरूक करते हुए ऋतु अनुसार लोगों को खान पान आहार विहार, पथ्य अपथ्य, दिनचर्या ऋतु चर्या के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर में 432 लोगों का इलाज किया गया जिसमें 130 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ कोमल डोटे, डॉ राजेश दुबे, डॉ रश्मि जितपुरे, डॉ.गरिमा पटेल, डॉ पूजा पाटले, फार्मासिस्ट लक्ष्मी कुमार साहू, खिलेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र अज़गले, किशुन लाल धु्रव, औषधालय सेवक सत्यप्रकाश माथुर, राजकुमार दुबे, श्रीमती हेलन बाई इंदुवा, पी टी एस कुशल प्रसाद यादव ने अपनी सेवाएं दी। डॉ कुमुदिनी पटेल ने मंच संचालन करते हुए सभी जनप्रतिनिधि एवम ग्रामीण जनों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

विश्व आदिवासी दिवस पर गरजे डॉ. चरणदास महंत, बोले- आदिवासी एकजुट होकर जल, जंगल और जमीन की करें रक्षा ..

सक्ती के देवांगन सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ सर्व आदिवासी सम्मेलन, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदिवासी संस्कृति को...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ..

आदिवासी समुदाय को संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी .. सक्ती, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तालुका...

खबर बिर्रा ..11 घंटे ago

महानदी पुल बना मौत का पुल! बड़े-बड़े गड्ढे, झांकते सरिए और टूटी रेलिंग से हर पल हादसे का खतरा ..

बसंतपुर-सलिहाघाट के बीच जर्जर पुल पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हजारों वाहन, जिम्मेदार विभाग की अनदेखी पर उठे...

खबर कोरबा1 दिन ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending