Connect with us

खबर सक्ती ...

करवाचौथ स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर को सक्ती मे ..

Published

on

प्रतिभा और सौंदर्य के प्रदर्शन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी आयोजित ,

महिला जागृति शाखा सक्ती का सांस्कृतिक उत्सव में विशेष योगदान – रीना गेवाडीन ..

सक्ती, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती के संयुक्त तत्वाधान में करवाचौथ स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर, रविवार को किया जाएगा। यह आयोजन कमला हरि एवेन्यू, स्टेशन रोड पर दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति की पदाधिकारी रीना गेवाडीन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन करने का मौका देना है। प्रतियोगिताओं में “बेस्ट स्माइल,” “बेस्ट ड्रेसअप,” “बेस्ट फेस,” “बेस्ट ग्रुप रैंपवॉक,” “बेस्ट थाली,” और “बेस्ट पोशाक” जैसी श्रेणियां शामिल की गई हैं, जो महिलाओं के सौंदर्य और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेंगी।

आयोजन को सफल बनाने में रीना गेवाडीन, उषा अग्रवाल, और अरुणा अग्रवाल का विशेष योगदान है। आयोजक समिति ने सभी महिलाओं और स्थानीय निवासियों से आग्रह किया है कि वे इस सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेकर अपनी परंपराओं को सम्मान दें और इस आयोजन का आनंद लें।

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देगा, जहां महिलाएं एक मंच पर अपनी संस्कृति का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे के साथ जुड़ाव महसूस करेंगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे से गूंजा सक्ती, भाजपा की विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब ..

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना , लोकतांत्रिक संस्थाओं की...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव विकासशील .

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान .....

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश , बीजापुर जिले में...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending