खबर सक्ती ...
नगर पालिका सक्ती की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को उपहार वितरित ..

सक्ती, नगर पालिका के सभागार में आज 28 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद सक्ती की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल ने की, जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन का स्वागत किया गया।

बैठक के दौरान नगर के विकास कार्यों के साथ-साथ आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाले रोताही मेले की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित गणमान्य लोगों में नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव, पार्षद ईश्वर लोधी, रीना गेवाडीन, सिद्धेश्वरी सिंह, घनश्याम जायसवाल, रामसंजीवन देवांगन, गजेंद्र यादव, रजनी अग्रवाल, शकुन सोनी, चांदनी सहिस, रिक्की सेवक, इंजीनियर नायक, वैभव चौबे, इब्राहिम खान, रोहिणी, और शिवानी गुप्ता शामिल थे।
बैठक के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल द्वारा नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों को दीपावली के शुभ अवसर पर साड़ी, कपड़ा, और मिठाई का वितरण किया गया, जिससे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login