Connect with us

ख़बर रायपुर

अतुल शक्ति न्यूज़ एवं पत्रकार संघ सक्ती ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं ..

Published

on

रायपुर, छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाचार संगठन अतुल शक्ति न्यूज़ के संपादक आशीष शर्मा, उप संपादक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) और पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इन प्रमुख त्योहारों को हमारे सांस्कृतिक गौरव और सभ्यता का प्रतीक बताते हुए इन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दीपावली का महत्त्व: अंधकार से प्रकाश की ओर –

संपादक आशीष शर्मा ने अपने संदेश में दीपावली को भारतीय संस्कृति का गौरव बताते हुए कहा कि धनतेरस से भाई दूज तक का यह पांच दिवसीय पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरवशाली गाथा है। यह पर्व केवल रोशनी का ही नहीं, बल्कि अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक भी है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का पर्व प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार करे।

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पर्व –

उप संपादक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए इस पर्व का विशेष महत्व बताते हुए कहा कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी हैं और भगवान श्रीराम हमारे भांजे हैं। दीपावली का पर्व भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली, उन्नति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि इस बार की दीपावली का पर्व विशेष है, क्योंकि वर्षों बाद भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।

सुख, समृद्धि और विकास की कामना –

पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में खुशियों का प्रकाश लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह पर्व तब सार्थक है, जब भीतर का अंधकार दूर हो और विकास की रोशनी प्रदेश के हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रार्थना की कि इस पर्व पर छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, और हर नागरिक के जीवन में नया सवेरा लेकर आए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़1 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending