Connect with us

खबर बिलासपुर

राज्य स्थापना दिवस पर दीयों से जगमग हो उठा बिलासपुर ..

Published

on

कलेक्टर – एसपी समेत आला अधिकारियों ने जलाया दीप ,

दस हजार दीपों की श्रृंखला से रोशन हुआ अरपा रिवर व्यू ..

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आज 01 नवंबर 2024 को पूरे जिले में दीपावली की तरह दीप जलाकर राज्य निर्माण की खुशियां मनाई गई। इसी कड़ी में आज अरपा रिवर व्यू में 10 हजार दीप जलाए गए। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह भी इस कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने भी छत्तीसगढ़ के नाम पर दिया जलाया। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी उत्साह एवं खुशी के साथ शामिल हुए। सभी ने स्थापना दिवस की खुशियां मनाई। एक साथ दस हजार दीपों की श्रृंखला से रिवर व्यू जग मगा उठा और नयनाभिराम दृश्य ने सबको आकर्षित किया।नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना समेत आला प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को भी इस अवसर पर याद किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस अवसर पर सभी को राज्य निर्माण की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के शानदार 24 वर्ष पूर्ण कर गौरवशाली 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति के नित नए सोपान तय कर रहा है। अपने साथ गठित दो अन्य राज्यों से वह विकास के मायनों में कहीं आगे है। उन्होंने सभी से 05 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने की अपील की। एसपी रजनेश सिंह ने भी राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रिवर व्यू में दीपों से राज्य स्थापना दिवस की आकृति बनाई गई। सार्वजनिक चौक चौराहों के साथ घर घर में दीप जलाकर दीपावली की तरह राज्य निर्माण उत्सव मनाया गया। कलेक्टर ने इस पूरे आयोजन के लिए नगर निगम, एनएसएस, और शहर के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में एसडीएम पीयूष तिवारी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, अटल बिहारी वाजपेई विश्विद्यालय के एनएसएस प्रभारी मनोज सिन्हा, स्वयंसेवक, सहित शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी –

जिला कार्यालय और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी की गई है। यह रोशनी हमेशा रहेगी। रंग बिरंगे लाइटों से कलेक्ट्रेट और टाऊन हॉल जगमगा रहा है। शाम के समय आकर्षक रोशनी देखी जा सकती है। जिला पंचायत भवन में भी दीप जलाकर राज्य निर्माण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सीईओ आरपी चौहान सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

स्व सहायता समूह की दीदियों ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दीप जलाकर और रंगोली सजकर राज्य के 25 वीं स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा9 घंटे ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा9 घंटे ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending