Connect with us

खबर धरमजयगढ़ ..

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर धरमजयगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ..

Published

on

बाल संरक्षण, साइबर क्राइम और कानूनी जागरूकता पर दी गई जानकारी ,

बच्चों में सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास ..

धरमजयगढ़, राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरमजयगढ़ में 9 नवंबर 2024 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के जिला न्यायधीश जितेंद्र कुमार जैन एवं सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के आदेशानुसार, तथा विधिक सेवा समिति धरमजयगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया रजक के निर्देशानुसार किया गया।

शिविर में पैरालीगल वॉलंटियर्स श्रीमती सावित्री डनसेना (थाना कापू) और श्रीमती मौसमी शर्मा (थाना छाल), विद्यालय के सभी शिक्षकगण और छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं को विभिन्न कानूनी जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, बाल संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह, बाल श्रम, साइबर अपराध, और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा मोटर साइकिल न चलाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ की समझ, मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग, मैत्रीपूर्ण व्यवहार, और खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शिविर का उद्देश्य बच्चों में विधिक साक्षरता बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के बारे में जागरूक करने में सहायता मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending